Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चों हेतु आकलन शिविर हुआ आयोजित

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) समग्र शिक्षा अंतर्गत कलेक्टर सौरभ कुमार व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विश्वदीप के निर्देश पर विगत दिवस विकासखण्ड करतला में दिव्यांग बच्चो हेतु आकलन शिविर आयोजित हुआ। शिविर में जिला अस्पताल की विभिन्न विशेषज्ञों की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य व दिव्यांगता का आंकलन किया गया। आंकलन शिविर में कुल 86 बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत 9 बच्चों को 40 प्रतिशत से ऊपर की दिव्यांगता पाई गई जिसका प्रमाणपत्र मेडिकल टीम द्वारा बनाया जा रहा है। साथ ही कुछ जरूरत मंद बच्चो को ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित सम्बंधित बच्चो के शिक्षक व पालक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि यह आकलन शिविर प्रत्येक विकास खण्डों में 11 दिसंबर 2023 से आयोजित की जा रही है, जिससे दिव्यांग बच्चो को आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन