Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: <em>नियनितिकरण की मांग को लेकर सर्व विभागीय संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन</em>

Vivek Sahu

Tue, May 30, 2023

कोरबा। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मियों के द्वारा नियमितिकरण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण का वादा पूरा न किया जाना को गैर लोकतांत्रिक बताते हुए तत्काल नियमितिकरण के वादे को पूरा करने हेतु प्रदेश के 33 जिलो में नियमितीकरण रथ यात्रा निकाल रहे हैं। इसी कड़ी आज यह रथ कोरबा पहुँचा ।

जिले के लगभग 200 संविदा कर्मचारियों घंटाघर के पास रथ का स्वागत करते किए।तत्पश्चात प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी के साथ रैली के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।

रथ यात्रा का नेतृत्व महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी सहित
कोरबा के जिला संयोजक संजीव जायसवाल ने बताया कि, सरकार ने संविदा कर्मचारियों से जनघोषण पत्र में वादा के बाद भी अभी तक किसी भी प्रकार से संवाद कायम नहीं किया है। वादा कर के पूरा न करना यह गैर लोकतांत्रिक हैं। जो संविदा में वर्षों से काम कर रहे है उन्हें 10 दिन मे नियमितीकरण करने का वादा करने वाले साढ़े चार वर्ष हो गए नियमित नही किये है।

महासंघ के प्रांताध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने बताया कि यह हम सभी के लिए बहुत ही चिंताजनक बात है कि, ना केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि सरकार तथा सरकार के मुखिया द्वारा कही गई संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की कोई भी बात आज पर्यंत तक सत्य नहीं हुई है सरकार के मुखिया के नाते माननीय मुख्यमंत्री महोदय विधानसभा में या अन्य मीडिया माध्यमों में नियमितीकरण की अपनी बात तो कहते हैं किंतु आज तक इस पर किसी भी प्रकार का ठोस अमल नहीं किया गया ।

इस कार्यक्रम में जिले के संयोजक संजीव जायसवाल, मित्रेश शर्मा, कुश देवांगन, टिकेश्वर तिवारी,मुकुंद कड़वे, रेणु सिंह राजपूत,मोनिका भतवे, श्रीमती अंजुलता,मुकेश क्षत्रिय,विजय साहू, सत्येंद्र राठौर, सत्येंद्र कश्यप, शत्रुहन,राकेश मिरी,संजय चौहान, मनीषा यादव, रेणु यादव, विशेष चंद्रा,योगेश साहू , सुशील साहू, अर्चना सिंह,कादम्बिनी राजपूत, दीप्ति सिंह, विजय दिव्य, जावेद अख्तर, ज्वाला सोलंकी, प्रणिता दुबे,संगीता सिमोन कुजूर,अशोक लखीरा,लक्ष्मीकांत साहू, बहोरिक यादव, रामेश्वर साहू, सिद्धार्थ असाटी सहित शिक्षा,स्वास्थ्य, पंचायत जैसे विभिन्न विभागों के बड़ी सख्या मे संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन