Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: किचन में लगे कारपेट में घुस कर बैठा था नाग, भोजन बनाने से लेकर भोजन करने तक हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Sun, Jun 9, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार दहशत में तब आ गया जब आचनक उनकी नज़र किचन में बैठे एक साप पर पड़ी ,रात्रि 9.30 बजे के आस पास पूरा परिवार भोजन करने की तैयारी में था पर उनको क्या पता था किचन में एक विषैला नाग बैठा हुआ है।   https://youtu.be/UKLwvyIYPyE?si=3YVidqxJHCgTBofM   जो पता नहीं कब से घुस कर बैठा हुआ था और किचन में लगे कारपेट में छुप कर थोड़ा सा सर निकाल कर बैठा हुआ था फिर सभी भोजन करने के लिए तैयारी में थे और भोजन निकालने के लिए महिला किचन में गई तो देखा एक साप बैठा हुआ हैं। जिसको देख महिला भाग खड़ी हुई फिर डरे सहमे परिवार ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम को दिया सूचना प्राप्त होते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी कुसमुंडा के लिए रवाना हो गए और उस परिवार के घर पहुंच कर सांप का रेस्क्यु किया साथ ही जितेंद्र सारथी ने बताया यह कोबरा (नाग) सांप हैं जो बेहद ही ज़हरीला होता हैं और खतरा महसूस होने पर ही काटता हैं और अच्छी बात रही की किचन में भोजन बनाने से लेकर खाने की तैयारी तक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई आखिरकार कोबरा सांप को डिब्बे में बंद किया जिसके बाद घर वालों ने राहत भरी सास लिया और जितेंद्र सारथी का धन्यवाद ज्ञापित किया फिर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।   https://youtu.be/Pq6KeD4sFBc?si=CE4FYd0mc05NAcuG   जितेंद्र सारथी ने सभी आम जनों से अपिल करते हुए कहा कि जब भी साप दिखे उसे छेड़ने या मारने की कोशिश बिल्कुल भी न करें हमे सूचना दे ताकि हम आप के परिवार के साथ उस बेजुबान साप की भी जान बचा सकें, हमें हमारे हेल्पलाइन में किसी भी वक्त फोन कर के सूचना दे सकते हैं। वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा हेल्प लाईन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन