Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कोरबा जिले के शहीद जवानों के योगदान को याद कर चित्र प्रदर्शनी का किया गया आयोजन।

Vivek Sahu

Sat, Oct 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक पुलिस झंडा दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले के शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।   जिसके तहत पुलिस लाइन कोरबा में जिले के 12 शहीद जवानों के योगदान को याद कर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।   जिसमें रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा के द्वारा पुलिस लाइन कोरबा में शहीद जवानों के फोटो को सामुदायिक भवन में लगाया है। पुलिस लाइन के सामुदायिक भवन में शहीद जवानों के फोटो के साथ उनकी वीरगाथा और बलिदान को उनके फोटो के नीचे लिखा गया है।   इस अवसर पर अतिथियों ने जिले के उन सभी शहीद जवानों, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।   सामुदायिक भवन में आए सभी अतिथियों को इनकी बलिदान गाथा के बारे में रक्षित निरीक्षक के द्वारा बताया गया और वहां उपस्थित सभी लोग भारत माता की वीर सपूतों को उनके बलिदान के बारे में पढ़कर उन्हें याद किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन