Thursday 30th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: थोड़ी बारिश में करोड़ों के नाले का खुला पोल, महापौर के वार्ड में खुलकर हुवा भ्रष्टाचार

Vivek Sahu

Tue, Jun 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस में 3 माह पूर्व बना नाला अब लोगों के घर में आफत ले कर आ गया है करोड़ों की लागत से बने नाले में भारी भ्रष्टाचार हुवा है जो पहली बारिश में दिखने लगा है ।   https://youtube.com/shorts/cKN8Mh3J3Aw?si=F5m90nyo82o7WuUU   मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदारों को महापौर का श्रेय मिला था जिस वजह से लोगो के आशियाने उजड़ने की कगार पर है । जनता नाले में हुई गड़बड़ी का जिम्मेदार महापौर को मानते है, नाले को गुणवत्ताहीन बनाने के लिए महापौर नाले में घूमते रहे और ठेकदार ने नाले को नाली बना दिया।   https://youtu.be/yenjMY2O7VI?si=m2mTHlUPVQ_p2OZq   नाली का पानी लोगो के घरों तक घुस गया है लोग नाली के पानी के बहाव से डर कर अपने घरों से निकल गये । रितेश महंत के घर तक नाली का पानी जा पहुंचा और उनके घर का शौचालय डूब गया, लोगो के मन में एक ही सवाल उठ रहा है ठेकेदार और महापौर ने नाला नही नाली बनवाया है ।   https://youtu.be/7cyt2xryMjA?si=B84dkTUSv_fWAMvk   हमे बेघर करने में कोई कसर नही छोड़ी है ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करके विभाग के अधिकारियो को के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए, जिन्होंने ठेकेदार का इस भ्रष्टाचार में साथ दिया है नाली में पानी जा रहा था लेकिन नाली गुणवत्ताहीन बनी है जिससे नाली के दीवारों से पानी सीपेज कर पानी नाली से बाहर निकल रहा था, बता दे की इस नाली के निर्माण में महापौर जी खुद निरीक्षण करते थे और अभी कुछ माह पूर्व निगम के अधिकारियो के साथ नाली और नालों की सफाई का सर्वे भी कराए थे। लेकिन महापौर जी अपने वार्ड का सर्वे करना भूल गए, अब तो बात आफत की है अभी मानसून आया नही और लोगो के घर उजाड़ने को है देखने की बात होगी की अब निगम के अधिकारी और महापौर जनता को किस प्रकार से राहत दिलाते है नाला बनने के बाद बगल में खाली गहरी जमीन में भी पटाव नही किया गया है जिससे नाली के टूटने और लोगो के घर टूटने का भी खतरा बना हुवा है। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने पूरे मामले को जांच का विषय होना बताया और महापौर के वार्ड में इस तरह का भ्रष्टाचार होना अत्यंत गंभीर मामला है महापौर की कमीशन की भूख लोगो के आशियाने उजाड़ने को पहुंच गई है। पूर्व में भी महापौर को सड़क निर्माण हेतु भीख मांग कर कमीशन की राशि दी गई थीं जिसके बाद भी अभी तक महापौर की कमीशन की भूख शांत नही हुई है करोड़ो की लागत से बने नाले में महापौर जी के कमीशन की वजह से नाला अपने असली रूप से विक्षिप्त हो गया है। महापौर को नैतिकता के आधर पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन