Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 9 किलो ग्राम चाँदी व 50 ग्राम सोने का आभूषण कीमती करीब 10लाख रुपए का जप्त

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक 17.10.2023 को दीपका स्टॉफ वाहन चेकिंग हेतु नोनबिर्रा रोड रवाना हुए थे कि नोनबिर्रा पाली रोड के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि पाली की ओर से एक व्यक्ति मारुति वेगानार कार में आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम *चंद्रकांत सोनी पिता अजय सोनी उम्र 33 वर्ष साकिन बलौदा जिला जांजगीर का रहने वाला बताया और कार को चेक करने पर डिक्की में रखे करीबन 9 किलो ग्राम चाँदी व क़रीबन 50 ग्राम सोने का आभूषण कीमती करीबन 10 लाख रूपये मिला जिसके संबंध में बिल मांगने पर कोई बिल पेश नही किया।* जिससे उक्त वस्तु संदिग्ध होने पर गवाहों के सक्षम जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही है l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन