Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: जिले के 81 ग्राम पंचायत 3.73 करोड़ का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं, सरंपच व सचिवों से वसूली की कार्रवाई की जा सकती हैं

Vivek Sahu

Sat, Oct 8, 2022
कोरबा। जिले के ग्राम पंचायतों में मनमानी बढ़ गई है। राशि मिलने के बाद विकास कार्यों में खर्च बता कर रिकॉर्ड भी प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। 3 ब्लॉक के 81 ग्राम पंचायतों में तीन करोड़ 73 लाख 577 रुपए का हिसाब नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया है। उसके बाद भी कई पंचायतों ने जवाब ही नहीं दिया है। हिसाब नहीं देने पर सरपंच व सचिवों को जिम्मेदार मानते हुए वसूली की कार्रवाई की जाएगी। पंचायतों को आबादी के हिसाब से मूलभूत राशि और 15 वे वित्त की राशि दी गई है। साथ ही मनरेगा से भी राशि मिलती है। साल भर मिली राशि के खर्च की ऑडिट कराई जाती है। कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के 52 कटघोरा के 29 समय और भी पंचायतों में ऑडिट करने पर हिसाब ही नहीं मिला। कई पंचायतों ने खर्च करने के बाद रसीद ही नहीं लगाई थी तो कईयों ने दस्तावेज ही उपलब्ध नहीं कराया। पंचायत विभाग ने ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर सभी को नोटिस जारी किया है। लेकिन 2 साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पंचायतों को राशि का समायोजन करने का भी समय दिया जाता है। इसकी वजह से भी पंचायतें मनमानी कर रही है। जनपद स्तर के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके बाद और भी पंचायतों में गड़बड़ी सामने आ रही है। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के रिंगनिया में तो 8 लाख 12 हजार रुपए का हिसाब नहीं मिला है। पिपरिया में 10 लाख, मदनपुर में 2 लाख, नवापारा में 9 लाख 31 हजार ,तनेरा में 9 लाख रुपए का हिसाब नहीं दिया गया है। इसके पहले कई पंचायतों में टॉयलेट निर्माण और पीएम आवास निर्माण में राशि निकालने के बाद काम नहीं कराने का मामला सामने आ चुका है। पंचायत विभाग की उप संचालक जुली तिर्की का कहना है कि जहां भी ऑडिट में आपत्ति आई है उन पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा है। इसके बाद सभी पंचायतों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन