Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: कोरबा पुलिस की कार्रवाई,फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Fri, Feb 28, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा (भा.पु.से.) ,सीएसपी दर्री विमल कुमार पाठक (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के नेतृत्व में कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी द्वारा कटघोरा पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में संचालित मोबाइल सिम विक्रेताओं व एजेंटों की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी, धवईपुर, डुडगा, कटघोरा सहित अन्य स्थानों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।   आरोपी मोबाइल सिम जारी करने के लिए फिंगर स्कैनर का इस्तेमाल करते थे और धोखे से एक ही व्यक्ति के फिंगरप्रिंट को तीन-चार बार स्कैन कर कई सिम कार्ड जारी कर लेते थे। इन फर्जी सिम कार्डों को मोटी रकम में बेचा जाता था, जिससे साइबर अपराधों को अंजाम दिया जाता था।   प्रारंभिक जांच में करीब 2,000 फर्जी सिम जारी कर बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। जप्त सामग्री ✅ 7 मोबाइल फोन ✅ 1 फिंगर स्कैनर ✅ 53 ब्लैंक मोबाइल सिम कार्ड गिरफ्तार आरोपी 1️⃣ आर्यन डिक्सेना 2️⃣ नंद किशोर डिक्सेना 3️⃣ धीरेंद्र यादव 4️⃣ शिवम श्रीवास 5️⃣ नरेश यादव 6️⃣ प्रयाग डिक्सेना 7️⃣ चित्रांश अनंत 8️⃣ प्रदीप यादव सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 318,(4), 336(3), 340(2), 316(5), 3(5 )BNS एवं 66(C) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की अपील कोरबा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि— अपने आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अनधिकृत मोबाइल सिम विक्रेता को न दें। यदि कोई आपसे आधार कार्ड या बायोमेट्रिक डेटा लेकर मोबाइल सिम जारी करने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। फर्जी मोबाइल सिम का उपयोग साइबर अपराधों में किया जाता है, जिससे आम नागरिक ठगी का शिकार हो सकते हैं। सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर सेल को दें। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में कटघोरा पुलिस व साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन