Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: फॉलो वाहन ने मंत्री उमेश पटेल के वाहन को मारा ठोकर,बाल-बाल बचे मंत्री

बिलासपुर। जिले में हुए एक सड़क हादसे में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बाल-बाल बच गए। मंत्री उमेश पटेल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फॉलो गाड़ी ने ही मंत्री के वाहन को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में मंत्री उमेश पटेल को पैर और गले में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से मंत्री रायपुर के लिए रवाना हो गए।
सूचनाओं के मुताबिक मंत्री उमेश पटेल मंगलवार देर रात रायपुर से अपने क्षेत्र खरसिया नंदेली के लिए वाहन क्रमांक CG 02 AF 0002 से रवाना हुए थे। उनका काफिला बिलासपुर के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था, कि पीछे आ रही फॉलो गाड़ी ने मंत्री उमेश पटेल के वाहन को ठोकर मार दिया। तेज रफ्तार फॉलो वाहन की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री के वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री उमेश पटेल हादसे में बाल- बाल बच गए, हालंकि उनके पैर और गले में चोट आई है। पैर में हेयर क्रैक होने की बात कही जा रही है। शहर के निजी अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
उमेश पटेल के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय नेताओं ने मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्राथमिक उपचार के बाद खरसिया न जाकर दूसरे वाहन से वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए। इधर मंत्री के काफिले में हुए हादसे की जांच कराने की सुगबुगाहट है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन