Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: बाल दिवस के अवसर पर भारत के 15वें राष्ट्रपति से डी.डी. एम. पब्लिक स्कूल कोरबा (छत्तीसगढ़) के छात्र-छात्राओं की सौजन्य भेंट।

Vivek Sahu

Mon, Nov 18, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान )बाल दिवस के अवसर पर डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल के बच्चों को 15वीं राष्ट्रपति से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। बाल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ से डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल के बच्चों को राष्ट्रपति भवन द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित कर कोरबा जिले का मान बढ़ाया गया। आज डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल अपनी गौरवशाली इतिहास में एक और अध्याय जोड़ लिया है। स्कूल में पढ़ रहे छोटे-छोटे बच्चों को राष्ट्रपति महोदय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट करने का मौका मिला। छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा हाथ से बनाए गए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को उनके छायाचित्र भेंट की गई। इस पक्ष में राष्ट्रपति ने उनसे वार्तालाप किया और छत्तीसगढ़ का नाम आते ही उन्होनें 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' से सम्बोधित किया।   यह उन बच्चों, अभिभावकों, स्कूल और जिले के लिए गर्व की बात है जो उन्हें इतनी सहजता से राष्ट्रपति महोदय से मिलने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति महोदय से मिलने वाले बच्चों में श्रेया अग्रवाल कक्षा 7वीं, रम्या बरेठ कक्षा 7वीं, रोहन गिड्डे कक्षा 6वीं और आविक सिंह कक्षा दूसरी शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों के साथ स्कूल के सी ई ओ श्री अमर नारायण सिंह और प्राचार्य डॉक्टर सुनील जेम्स बच्चों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन