Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: यात्री बस में किशोर बालिका से छेड़खानी, पीड़ित बालिका थाना कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट….कोतवाली पुलिस ने आरोपी को खोजबीन कर किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में आरोपी गया जेल…..

रायगढ़। कल दोपहर थाना कोतवाली में स्थानीय बालिका अपनी मां के साथ थाना कोतवाली आकर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को बताई कि दोनों मां बेटी अपने निजी काम से तमनार गए थे । जहां से वापस घर लौटते वक्त बस में तीन लड़के उन्हें गंदे कमेंट कर रहे थे, उसकी मां उन्हें मना की तो उनमें से एक लड़का गंदी नियत से बालिका से छेड़खानी किया और रायगढ़ बस स्टैंड पर उतर कर भाग गया । लड़के के दो साथियों से छेड़खानी करने वाले युवक का नाम पूछताछ में योगेश श्रीवास निवासी मिलूपारा तमनार का होना बताए । थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा बालिका के रिपोर्ट पर धारा 354 आईपीसी, 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध आरोपी पर पंजीबद्ध कर अपने स्टाफ को आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी के लिए तमनार रवाना किया गया जिन्होंने *आरोपी योगेश श्रीवास पिता केशव प्रसाद श्रीवास उम्र 34 वर्ष निवासी पोड़ीशंकर थाना बमनीनडीह जिला जांजगीर-चांपा हाल मुकाम मिलूपारा थाना तमनार* को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज दोपहर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसकी पत्नी को देते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर एफटीसी कोर्ट रायगढ़ में पेश किया गया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन