: कतिया पारा उदई चौक के पास धारदार लोहे का चाकू से आने जाने वाले लोगों को डराने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
Vivek Sahu
Mon, Feb 3, 2025
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक - 29/01/2025 को जरिये मुखबीर मोबाईल से सूचना मिली कि राहुल सिंह नाम का व्यक्ति कतिया पारा उदई चौक के पास धारदार चाकू को लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है कि मुखबीर की सूचना से पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया ।
जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर आरोपी - राहुल सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी कतिया पारा उदई चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. को पकडा गया।
जिसके पास एक धारदार लोहे का चाकू मिला जिसके संबंध में धारा 94 बी. एन. एस. एस के नोटिस दस्तावेज पेश करने हेतु दिया गया जो नोटिस पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये जाने पर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. - 60 / 25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, उनि चंदन सिंह मरकाम हमराम स्टॉफ आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, के विशेष योगदान रहा है ।
नाम आरोपी :-
01. राहुल सिंह पिता जोगेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी कतियापारा उदई चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. । गिरफ्तारी ।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन