Tuesday 2nd of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस की कार्यवाही, 48 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 26/10/2023 के मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सेमरा का एक व्यक्ति अपने घर के बरामदा (परछी) में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतू रखा हैं। कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति से ताँत के थैले अंदर पन्नी में बँधा कुल 48 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 4800 रूपये रखे हुये मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राघव उर्फ राहुल जायसवाल पिता गजानंद उम्र 23 वर्ष निवासी सेमरा (चपोरा) थाना रतनपुर बताया। जिसके द्वारा शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नहीं होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन