Monday 1st of June 2026

ब्रेकिंग

बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी : 12 जून है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि.. ऑनलाइन जमा होना है

अहिल्याबाई होलकर जयंती पर रिसदी में प्रतिमा पर माल्यार्पण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन।

तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ की डाल गिरने से तीन युवकों की मृत्यु, कलेक्टर ने राहत सहायता हेतु दिए निर्देश।

मिस्टर जांजगीर-चांपा बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन, डीबी वेंचर्स ए धीरेंद्र बाजपेयी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत

खरीफ वर्ष 2026 के लिए कोरबा जिले में खाद एवं बीज का पर्याप्त भंडारण।

: रेतघाट में अवैघ खनन, तहसीलदार ने 6 टैक्टर पकड़े

Vivek Sahu

Sun, Oct 2, 2022
कोरबा। नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के द्वारा 15 अक्टूबर तक रेत खनन और परिवहन पर रोक लगाने के बाद भी चोरों पर इसका असर नहीं पड़ा। कटघोरा तहसीलदार ने आज सुबह यहां के धंवईपुर रेतघाट पहुंचकर 6 ट्रैक्टर पकड़े। पुलिस को इन्हें सौंपा गया है। अगली कार्रवाई माइनिंग विभाग के द्वारा की जाएगी। बताया गया कि कुल 6 प्रकरण यहां से पकड़े गए हैं। ये सभी अलग-अलग लोगों के हैं। इनमें रेत भरी गई थी और इन्हें अगले प्वाइंट के लिए भिजवाया जा रहा था। खबर मिलने पर प्रशासन के अधिकारी ने टीम के साथ धंवईपुर रेतघाट पहुंचकर जायजा लिया। बताया गया कि मौके पर कुछ वाहन चालक पकड़े गए जबकि कुछ भाग गए। यहां से वाहनों को थाना तक लाने की व्यवस्था कराई गई। पुलिस ने उक्तानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जबकि दो और ट्रैक्टर रामपुर बेरियर में पकड़े गए जिनमें रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। 15 जून से 15 अक्टूबर तक रेत खनन को प्रतिबंधित किया गया है लेकिन लगातार देखने को आता रहा कि सभी घाटों से रेत की चोरी की जा रही है। यह बात और है कि सभी तरफ रेत चोरी पर निगरानी करने के दावे समय-समय पर होते रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन