Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: दीगर राज्य मध्यप्रदेश भोपाल से दो धोखाधड़ी के दो आरोपी को सिविल लाईन पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )मामले का विवरण इस प्रकार है की थाना सिविल लाइन के उक्त अपराध के आरोपीयों द्वारा व्यापार विहार बिलासपुर में कैफे मोटर्स और ट्रैक्टर का ऑफिस खोलकर फर्जी बैंक स्लिप अपने कर्मचारियों को बोलकर खाते में रकम डालकर 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट व आधार कार्ड को जिओ कार्ड के बिल को एडिट कर तैयार कर आधार कार्ड में लोकल ऐड्रेस अपडेट कर आरोपियों के द्वारा अलग-अलग बैंकों से लोन लिया करते थे, तथा लोन लेकर फरार हो जाते थे।   प्रार्थी सुमित कुमार की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन पर दिनांक 19.01.2024 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर सायबर सेल से जानकारी प्राप्त किया गया जहां से भोपाल मध्यप्रदेश में आरोपीयों का होने की जानकारी मिला जिनकी पता साजी एवम गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरक्षक बिलासपुर महोदय रेंज बिलासपुर से अनुमति प्राप्त कर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवम श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन श्री संदीप पटेल (आईपीएस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य द्वारा थाना स्तर पर सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह के साथ प्रधान आरक्षक नवीन कुमार एवम आरक्षक अजय साहू को भोपाल मध्यप्रदेश रवाना किया गया । जिनके द्वारा आरोपियों की पता साजी के दौरान एवं साइबर टेक्निकल मदद से आरोपी सूरज पटेल तथा दीपेश नहरिया को अलग-अलग स्थान पर भोपाल से दिनांक 09.02.2024 को पकड़ कर उक्त प्रकरण पर गिरफ्तार किया गया ।   आरोपी सूरज पटेल पिता हरी सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी रयालदीप मंडीदीप भोपाल को उसके आफिस से पकड़ा गया आरोपी के द्वारा अपनी फोटो लगाकर अपना मोबाईल नबर देकर राहुल पटेल के नाम से खाता खोला था तथा कैफे मोटर्स टेप मोटर्स का फर्जी आईडी तैयार कर बैंक पर खाता खुलवाया था तथा दीपेश पिता गौरीशंकर नहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी स्नेहा टावर दानिश नगर भोपाल के द्वारा पेपर मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड का संचालक बढ़कर बैंक में अपनी फोटो लगाकर राजेंद्र सिंह पिता संतोष सिंह के नाम का के नाम का आधार कार्ड देकर अपना खाता खुलवाया था जिसे भी भोपाल के निवास स्थान से टीम के द्वारा पकड़ा गया पकड़ कर थाना सिविल लाइन बिलासपुर लाकर बिलासपुर के न्यायालय में पेश किया गया है। नाम आरोपी - 01. सूरज पटेल पिता हरी सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी रयालदीप मंडीदीप भोपाल मध्यप्रदेश। 02. दीपेश पिता गौरीशंकर नहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी स्नेहा टावर दानिश नगर भोपाल मध्यप्रदेश

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन