Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: ज़मीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर ख़रीदी बिक्री करने वाले शातिर ठग को बिलासपुर पुलिस ने किया गिरफतार।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान) विवरण - दिनांक 11.11.2024 को प्रार्थी अश्वनी कुमार कंवर तहसीलदार सकरी द्वारा थाना सकरी में भूईयां एप सिटीजन पोर्टल में फर्जी रजिस्ट्री पेपर अपलोड कर नामातंरण कराने के संबंध में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत 05 अलग-अलग अपराध दर्ज कराया गया था। घटना का उजागर होने पर मुख्य आरोपी कुलदीप पाण्डेय एवं जितेन्द्र सिंह ठाकुर घटना दिनांक से फरार हो गए थे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना सकरी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियो को दिनांक 26-11-2024 को गिरफतार किया गया है। आरोपी कुलदीप पाण्डेय शातिर ठग है कुलदीप पाण्डेय के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में भी अपराध दर्ज है तथा फर्जीवाडा करने की कई शिकायते प्राप्त हुई है आरोपियो का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ किया जाना है, आरोपियो से इस प्रकार के अन्य अपराधो में संलिप्ता की जानकारी मिलने के संभावना है।   बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है कि जमीन खरीदी बिक्री करते समय इस प्रकार के शातिर ठगो से बचे एवं सतर्क रहे। आरोपी –01- कुलदीप पाण्डेय उर्फ बंटी पिता स्व श्री अखिल पाण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी सागर दीप कालोनी फेस। 2 उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर। 02-जितेन्द्र सिंह ठाकुर पिता स्व हनुमान सिंह ठाकुर उम्र 44 वर्ष साकिन रेल्वे फाटक के पास अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन