कोरबा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में लगभग 508174 मामले निपटाए गए।
Mon, Mar 16, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान )राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वाधान, छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का 14 मार्च 2026 को वर्चुअल और भौतिक उपस्थिति मोड में आयोजन किया गया।
नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरवा द्वारा किया गया।
जिसमें समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, लीगड एड डिफेंस कौंसिल कोरबा, पैरालीगल वालंटियर्स व पक्षकार उपस्थित रहे।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तहसील स्तर तक के न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गयी।
जिला न्यायालय कोरबा एवं तालुका विधिक सेवा समितियों कटघोरा, करतला एवं पाली में लंबित, दांडिक, सिविल, मोटर दुर्घटना, राजस्व न्यायालयो के प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के कुल 526857 प्रकरणों को निराकरण के लिये चिन्हित किया गया है।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री संतोष शर्मा, के नेतृत्व में लोक अदालत के आयोजन का आयोजन किया गया।
नेशनल लोक अदालत आयोजित करने के लिए कुल 47 खंडपीठों का गठन किया गया था।
इस लोक अदालत में 508174 मामलों का सफलतापूर्वक निपटान किया गया।
निपटान किए गए मामलों में कुल 518776 मामले प्री-लिटिगेशन चरण के थे और 8081 मामले ऐसे थे जो न्यायालयों में लंबित थे।
उपरोक्त नेशनल लोक अदालत में आपराधिक राजीनामा योग्य मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा से संबंधित मामले, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले अर्थात चेक से संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद के मामले, श्रम विवाद के मामले, बैंक ऋण वसूली वाद, रूपया वसूली वाद, विद्युत बिल एवं टेलीफोन बिल के मामले, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, राजस्व न्यायालय के मामले एवं अन्य राजीनामा योग्य वाद आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाकर हितग्रारियों को सामग्री वितरीत की गई।
दिनांक 14.03.2026 को आयोजित राष्ट्रीय नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा में समाज कल्याण विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ विभाग के कैम्प लगाए गए व अन्य विभागों के स्टॉल लगाये गये थे।
समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न हितग्राहियों योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को ट्रायसायकल का वितरण, माननीय संतोष शर्मा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोरबा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश, श्रीमती गरिमा शर्मा, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, कोरबा, श्रीमती ममता भोजवानी द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सुनील कुमार नन्दे, तृतीय अपर जिला न्यायाधीश, अविनाश तिवारी श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चन्द्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), कोरबा, कु० मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, सत्यानंद प्रसाद, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. डॉली ध्रुव, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु. कुमुदिनी गर्ग, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी कोरबा, कु० डिम्पल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, एवं श्री गणेश कुलदीप, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ कोरबा उपस्थित रहे।
नेशनल लोक अदालत के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के द्वारा नेशनल लोक अदालत में उपस्थित रहे पक्षकारों को हितग्राहियों योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए ब्रोसर एवं पाम्प्लेट्स वितरीत किए गए।
स्वास्थ विभाग के द्वारा स्टॉल के माध्यम से कई पक्षकारों का स्वास्थ परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प डेस्क से पक्षकारों को संबंधित न्यायालयों में पहुंचाने की सहायता की गई।
उद्यानिकी विभाग कोरबा द्वारा लोक अदालत के अवसर पर पौधे प्रदत्त किये गये जिसे लोक अदालत में पक्षकारों के मामले निराकृत होने पर पक्षकारों को न्यायालय में न्यायाधीशगण द्वारा भेंट स्वरूप पौधा वितरण किया गया।
जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, बैंक के अधिकारियों व अन्य विभागों के सहयोग व सामंजस्य से नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।
कोरबा : कोरबा में गूंजा महिला शक्ति का सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा ने किया भव्य आयोजन। भाजपा महिला मोर्चा का महिला शक्ति सम्मान
Mon, Mar 16, 2026
कोरबा( न्यूज उड़ान) प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा महिला शक्ति के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी की अध्यक्षता एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमति प्रीती स्वर्णकार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति विभा अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा महापौर श्रीमति संजू देवी राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी विद्या पांडेय, प्रदेश मंत्री संतोषी दीवान, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बी.डी. शर्मा, प्रदेश प्रमुख स्व सहायता समूह सत्य लता मिरी, जिला महामंत्री स्वाति सिंह, अनसूईया राठौर तथा नीरज ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इसके बाद खेल, विधि, साहित्य व विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही हैं - विभा अवस्थी।
मुख्य अतिथि विभा अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को केवल सम्मान ही नहीं देती, बल्कि उन्हें नेतृत्व और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर भी प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनसे देश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है।
भाजपा में महिलाओं को संगठन और शासन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं - लखनलाल देवांगन।
केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को संगठन और शासन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं।
महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं – गोपाल मोदी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ती जा रही है और यही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा ही ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसने महिलाओं को हर स्तर पर नेतृत्व का अवसर प्रदान किया है।
चाहे संगठनात्मक जिम्मेदारी हो, जनप्रतिनिधित्व हो या समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान—हर जगह महिलाएं मजबूती के साथ अपनी भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की सक्रियता के कारण समाज में जागरूकता का वातावरण बन रहा है। महिला कार्यकर्ता न केवल संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
महिलाओं की सहभागिता से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है और परिवार, समाज तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और अधिक सशक्त हो रही है।
श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज की हर महिला तक पहुंच रहा है।
इसी का परिणाम है कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
महिलाओं का सम्मान ही सशक्त समाज की पहचान – संजू देवी राजपूत।
कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं।
उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होती है तथा नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।
महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा - प्रिती स्वर्णकार।
वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिती स्वर्णकार ने कहा कि महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के सम्मान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों से आई महिला शक्तियां उपस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा।