: तारबाहर के आसपास गुंडागर्दी कर तलवार चाकू लहराने के जुर्म में गिरफ्तार
Wed, Nov 1, 2023
बिलासपुर।
थाना- तारबाहर के थाना प्रभारी निरीक्षण विजय चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 20 वर्षीय लड़का अपने लाल कलर के बिना नंबर वाले पैशन प्रो मोटरसाइकिल मे घूम घूम कर तार बहार वॉयरलैस कॉलोनी चौक के पास तलवार नुमा चाकू लहराकर रेलवे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को डरा धमका रहा था जिससे आसपास रहने वाले रेलवे कॉलोनी के लोगो में डर की वज़ह से भय का माहौल बन गया था मोबाइल से सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने उप निरीक्षक संजीव ठाकुर को हमराह पुलिस स्टाफ के साथ संदेही आरोपी पता तलाश हेतु रवाना किया तारबाहर पुलिस जैसे ही घटनास्थल पहुची वहां पर मोहम्मद कैफ मंसूरी नाम का एक व्यक्ति व्यक्ति मिला जो तलवार नुमा चाकू रखकर लोगों को डरा धमका रहा था जिसे रेड कार्यवाही कर पकडा गया और थाना- तारबाहर लाकर अपराध क्रमांक 365 / 23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी -मोहम्मद कैफ मंसूरी, पिता -मोहम्मद इस्तखार मंसूरी निवासी चिंगराजपारा अमरिया चौक थाना- सरकंडा जिला बिलासपुर को 12 खोली वायरलैस कॉलोनी चौक तारबाहर के आसपास गुंडागर्दी कर तलवार नुमा चाकू लहराने के जुर्म में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल कराया गया l
: हत्या के प्रयास करने वाले 03 आरोपीगणों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, Oct 31, 2023
आरोपी -01. सतीश कुमार पात्रे पिता कुलबुल पात्रे उम्र 48 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)02. संतोष कुमार पिता कुलबुल पात्रे उम्र 35 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा जिला बिलासपुर 03. जितेंद्र कुमार पिता कुलबुल पात्रे उम्र 30 साल साकिन गोबरीपाठ थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)विवरण - दिनांक 26.10.2023 को प्रार्थी रंजय कुमार दुबे साकिन गोबरीपाठ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 26.10.2023 को 10.30 बजे मैं अपना काबिज जमीन में कलम खोदने के लिए अपने जेसीबी मशीन में साफ सफाई कर रहा था जेसीबी मशीन को ऑपरेटर अवध चल रहा था इसी समय सतीश पात्रे, संतोष पात्रे, जितेंद्र पात्रे एवं अन्य लोग डंडा,टगिया पत्थर लेकर आए और गंदा गंदा गाली गुप्तार करते हुए हमारे जमीन में कब्जा कर रहे हो बोलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिए मारपीट करने से मेरा सिर और मेरे पुत्र शिवम दुबे का सिर पीठ में चोट लगा है खून निकल रहा है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया है।उक्त मामले में सूचना दौरान डॉक्टर साहब द्वारा सीटी स्कैन, कयुरी रिपोर्ट के आधार पर चोट गंभीर किस्म होने से धारा 307 भा.द.वी. जोड़ी गई। मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपीगणों की पता तलाश हेतु ग्राम गोबरीपाठ जाकर आरोपीगणों का पता तलाश कर आरोपीगण सतीश कुमार पात्रे, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार पात्रे के मिलने पर घटना में प्रयुक्त डंडा , टंगिया को जप्त कर 03 आरोपीगणों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी गई है। मामले में 01 फरार आरोपी की पता तलाश जारी है।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस. नवरंग, स.उ.नि. मेलाराम कठौतिया, आरक्षक खिलावन नेताम का सराहनीय योगदान है।
: आबकारी एक्ट। आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही।
Tue, Oct 31, 2023
बिलासपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष सिंह द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं इसी कड़ी में दिनांक 30/10/2023 के मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जाली का एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतू रखा हैं। कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति के घर के बरामदा (परछी) 20 लीटर क्षमता वाली 03 प्लास्टिक के डिब्बे में भरा कुल 60 लीटर कच्ची महुआ शराब रखे हुये मिला। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शनिदेव सोनवानी पिता रामनारायण सोनवानी उम्र 40 वर्ष निवासी जाली थाना रतनपुर बताया। जिसके द्वारा शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से उक्त व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।