: सम्पत्ति संबंधी अपराध (चोरी) पर हिरीं पुलिस की कार्यवाही।
Thu, Nov 23, 2023
बिलासपुर (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रार्थी दिलीप कुमार पाल पिता अर्जुन पाल
उम्र 31 साल साकिन पेन्डीडीह थाना हिरी का रिपोर्ट दर्ज कराये की दिनाकं 30.10.2023 के रात्रि करीबन 04.30 बजे दरवाजा खोलकर घर में बधे 03 नग भेडा एवं 12 नग भेडी को को काई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबंद्ध कर लगातार पत्ता साजी किया जा रहा था जो मुखबिर सुचना मिला की ग्राम चिल्हाटी के मटन दुकान वाले भेड चोरी कर लाये थे।उक्त सुचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री कृष्णा कुमार पटेल को अवगत कराया गया एवं श्रीमान वरिष्ट अधिकारीयो से प्राप्त दिशा निर्देशो पर थाना हिरीं पुलिस द्वारा मुखबिर सुचना पर से साबीर खान चिल्हाटी मोपका एवं मनीष पटेल तालापारा को तबल कर पुछताछ किया गया जो घटना दिनांक 30.10.2023 को अपने अन्य साथियो के साथ मनीष पटेल के कार एक्स.यू.व्ही. कमांक सी.जी.10 एन. 7266 पर ग्राम पेण्डीडीह से भेड भेडी चोरी कर ले जाकर मटन बेचने वालो के पास बिकी करना बताये। आरोपीयो के सयुक्त कब्जे से भेड भेडी बिकी कर बटवारे में से कुछ पैसे खा पीकर खर्च करने पश्चात बचा हुआ शेष जुमला नगदी 10000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक्स.यू.व्ही. कमांक सी.जी. 10 एन. 7266 कीमती करीबन 8,00,000/- रुपये का जप्त किया गया है। आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।आरोपी- 01 मनीष पटेल पिता गेंदराम पटेल उम्र 23 साल साकिन मरारगली ताला पारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.
02. साबीर खान पिता मकसूद खान उम्र 21 साल साकिन चिल्हाटी थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. उक्त कार्य वाही में थाना प्रभारी हरिश्चन्द्र टान्डेकर सउनि बी आर साहू प्रधान आरक्षक 1024 बृजेश मिश्रा आरक्षक उपेन्द्र सिंह, जोहन टोप्पो का विशेष योगदान रहा।
: मस्तूरी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले पर निजात अभियान के तहत की गई कार्यवाही
Thu, Nov 23, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में नशे के करोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशा मुक्त करने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है।जिसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक (हेड क्वाटर) श्री उदयन बेहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब बिक्री करने वालो की घरपकड हेतु मुखबिर तैनात किया गया है।दिनांक 21.11.23 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कोटमी सोनार से जयराम नगर की ओर से मोटर सायकल क्र सीजी 11 बीई 4136 में अवैध रूप से अत्यधिक मात्रा में शराब ले जा रहा है कि सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस द्वारा तत्काल घेरा बंदी कर आरोपी मोहित कुमार केवट पिता डुबास राम केवट उम्र 24 साल दरी भाठापारा कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से एक बोरी में 1-1 लीटर क्षमता वाली पन्नी में भरी हुई आधा-आधा लीटर की 30 नग कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमती 1800 रू शराब को मोटर सायकल क्र सीजी 11 बीई 4136 से अवैध रूप से शराब परिवहन करते पाये जाने पर उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत,उपनिरी रामनरेश यादव,आरक्षक सुखदेव माण्डे,राम सनेही साहू, शशिकरण कुर्रे, शिवधन बंजारे का विशेष योगदान रहा।नाम आरोपी - मोहित कुमार केवट पिता डुबास राम केवट उम्र 24 साल दरी भाठापारा कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
: एक वर्ष पूर्व भेड़ चोरी करने की प्रयास करने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार
Thu, Nov 23, 2023
चौकी बेलगहना बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 22.11,2022 के सुबह ग्राम कंचनपुर मे प्रार्थी रामाभाई रेबाड़ी की भेड़ चोरी का प्रयास कर रहे थे,सूचक की रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध कायम कर मामले के एक आरोपी तीरथ यादव निवासी पुडू को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था तथा मामले के एक आरोपी रमेश साहू उर्फ़ छोटू घटना दिनांक से लगातार फरार था । आज दिनांक 22.11.2023 को मुखबिर से सूचना मिला की रमेश साहू उर्फ़ छोटू ग्राम पुडू मे अपने घर मे छुपा है. मामले मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर मुखबिर सूचना के आधार पर उसके घर मे दबिश देकर आरोपी रमेश साहू को विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में ASI अशोक मिश्रा, आरक्षक रविवार कुमार की विशेष योगदान रहा.