: 118 लीटर अवैध रूप से महुआ शराब के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
Sun, Nov 5, 2023
बिलासपुर।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ विक्रेताओं के ऊपर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी दौरान दिनांक 03.11.2023 को थाना तखतपुर क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर रेड करवाई की गई, तखतपुर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर 1. ग्राम समडील खेत में गोपीकिशन वर्मा, 2. ग्राम बीजा में रामचरण कोल, 3. ग्राम शांतिपुर में रमेश मिरी के संयुक्त कब्जे से कुल 118 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपीगण को धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।कार्यवाही में - asi सालिकराम राजपूत, प्रधान आरक्षक नरेंद्र पात्रे, आरक्षक ओंकार सिंह, प्रीतम ध्रुव, नागेंद्र कश्यप, मायाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 1. अपराध क्रमांक 561/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम, जप्त शराब - 78 लीटर महुआ शराब2. अपराध क्रमांक 562/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम, जप्त शराब - 25 लीटर महुआ शराब।3. अपराध क्रमांक 564/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम, जप्त शराब - 15 लीटर महुआ शराब। नाम आरोपी -
1. गोपी किशन वर्मा पिता दिलावर वर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी।2. रामचरण कोल पिता देसीराम कोल उम्र 37 साल निवासी ग्राम बीजा थाना तखतपुर3. रमेश मिरी पिता अमृतप्रसाद मिरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम शांतिपुर थाना तखतपुर
: शराब के नशे में हाथ में तलवार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी सकरी पुलिस की गिरफ्त में
Sun, Nov 5, 2023
बिलासपुर।
इस प्रकार है कि दिनांक 04.11.2023 को शाम लगभग 06.00 बजे ग्राम पदसदा निवासी शुभम यादव पिता दाउराम यादव के द्वारा शराब पीकर नशे की हालत में मोहल्ले तथा ग्राम वासियो को गाली गलौज कर रहा था। मोहल्ले तथा ग्रामवासियो के द्वारा शुभम यादव को गाली गलौज करने से मना करने पर शुभम यादव ईंट व पत्थर को महिलाओ को ओर फेंकने लगा। जिससे आम लोगो के द्वारा उसे पुनः मना किया जा रहा था। इसी दौरान शुभम यादव अपने घर के अंदर से धारदार तलवार को निकालकर लहराते हुये लोगो को भयभीत करने लगा। सभी लोग भयभीत होकर डॉयल 112 को सूचना दिये । डॉयल 112 के मौके पर उपस्थित होने के बाद भी शुभम यादव गाली गलौज कर रहा था। डॉयल 112 स्टाफ से भी शुभम यादव के द्वारा दुर्व्यवहार किया जाने लगा। जिससे डॉयल 112 के स्टॉफ द्वारा थाना सकरी से अतिरिक्त बल मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचने पर भी शुभम यादव धारदार तलवार को लहराते हुये ग्राम वासियों को भयभीत कर रहा था। जिससे हमराह स्टाफ, गवाह तथा ग्राम वासियो के समक्ष शुभम यादव को धारदार तलवार सहित काबू कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से गवाहो के समक्ष एक नग धारदार तलवार तलवार को जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय होना पाए जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी के विरुद्ध न्यायिक निर्माण तैयार कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक उमेश उपाध्याय , आरक्षक संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, कृष्ण कुमार पांडे एवम मृत्युंजय सिंह का विशेष भूमिका रही है।
: तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा
Sat, Nov 4, 2023
बिलासपुर।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना तोरवा के मर्ग क्रमांक 67 / 2023 धारा 174जाफौ. की जांच पर पाया गया कि मुस्कान उर्फ पूनम खान, अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट नाम व्यक्ति के साथ बापू नगर में शादी कर रह रही थी कि दिनांक 30.10.2023 को दोनो के मध्य घरेलू बात को लेकर वाद विवाद लडाई झगडा होने से मृतिका के पति अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट कलसहा के द्वारा मृतिका मुस्कान खान उर्फ पूनम का गला दबाकर हत्या कर लाश को कंबल से लपेटकर आटो में भरकर मुर्राभट्टा के पास कचरे के ढेर में फेंककर भाग गया था जो मृतिका के पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर धारा 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), अति0 को पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार दी गई जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल आरोपी की लगातार पतासाजी कर आरोपी अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट कलसहा को पकडकर पूछताछ किया गया जो पति पत्नि के मध्य घरेलू बात को लेकर पारिवारिक विवाद होना तथा आवेश में आकर मृतिका की गला घोंटकर हत्या कर मृतिका को शव को कंबल में लपेटकर मुर्राभट्टा कचरा के ढेर में फेंकना स्वीकार किया आरोपी के जुर्म स्वीकार करने आरोपी को गिरफतार किया गया हैं जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर, उनि. दिनेश पुरैना, प्र. आर. किशन लाल नवरंग ,प्र. आर. साहेब अली, आर. लक्ष्मी कश्यप अनूप किण्डो, सतीश भोई, उदय पाटले, धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा । "