: गांव शहर सभी जगह मनाया जायेगा योग दिवस
Fri, Jun 14, 2024
बिलासपुर, (न्यूज उड़ान )/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम स्व.बी आर यादव स्मृति राज्य स्तरीय खेल परिसर बहतराई स्टेडियम में सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।विभिन्न अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व के तहत मंच, टेंट एवं योग स्थल पर आवश्यक बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है। इसी प्रकार साफ-सफाई, पेयजल, साउंड सिस्टम एवं प्रोजक्टर की जिम्मेदारी आयुक्त नगर निगम, विद्युत व्यवस्था एवं जनरेटर लोक निर्माण विभाग, मंच संचालन एवं योग आयुष एवं जिला शिक्षा अधिकारी, छात्र-छात्राओं सहित सहभागियों की उपस्थिति शिक्षा विभाग, वाहन व्यवस्था परिवहन विभाग, प्रचार-प्रसार एवं फोटो वीडियोग्राफी जनसंपर्क विभाग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी, पुलिस विभाग, प्राथमिक चिकित्सा का दायित्व स्वास्थ्य विभाग, पुष्प गुच्छ एवं माला उद्यान विभाग, बैनर एवं योग रथ समाज कल्याण विभाग, जलपान व्यवस्था खाद्य विभाग एवं टी शर्ट व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम बिलासपुर को सौंपी गई है।
: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाले युवक पर चाकू चलाने वाले आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में।
Wed, Jun 12, 2024
नाम आरोपी
01. रेहान उर्फ अजमल पिता असलम कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी चाटीडीह पठान मोहल्ला ।बिलासपुर( न्यूज उड़ान) प्रार्थी सूर्यकांत केवट निवासी पचरीघाट कोतवाली ने दिनांक 11.06.2024 के रात्रि करीब 01.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका लड़का राहुल केंवट अमरैया चौक चिगराजपारा ब्यूटीपार्लर के काम से गया था। जहां रात्रि करीब 12.00 बजे रेहान कुरैशी, अली वारिस कुरैशी, शेरू खान ब्यूटी पार्लर के सामने आये और क्यों आया है कहते हुये गाली गलौच विवाद करते हुये हत्या करने नियत से चाकू तथा लकड़ी के बत्ता से वार कर प्राणघातक चोंट पहुंचाये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना सरकंडा में अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ़्तार करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री नीरज चंद्राकर एवं सी. एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा उप निरी. कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी रेहान उर्फ अजमल कुरैशी पिता असलम कुरैशी उम्र 21 वर्ष निवासी पठान मोहल्ला चांटीडीह को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपी अली वारिस, शेरू खान फरार है जिसकी पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी।
: धारदार हथियार लहराकर आने जाने वालों को भयभीत करने वाले 3 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में।
Wed, Jun 12, 2024
बिलासपुर ( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह द्वारा जिले में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है कि आज दिनांक 11.06.2024 को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि राजकिशोर नगर, अम्बा पार्क, चिगराजपारा में 2-3 लडके अपने पास धारदार चाकू एवम गुप्ती रखे हैं, और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं।
उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री नीरज चंद्राकर एवं सी. एस.पी. (सरकडा) श्री सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन में उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में अलग-अलग टीम तत्काल मौके पर भेजा गया। जहां अम्बा पार्क के पास आरोपी पूरन नेताम उर्फ बड़ा क्राईम को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त किया गया। इसी प्रकार गणेश चौक चिंगराजपारा में आरोपी विकास पाण्डेय के कब्जे से धारदार गुप्ती एवं आरोपी सुमित पाण्डेय उर्फ सेठी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी
01. पूरन नेताम उर्फ बड़ा काईम पिता नंदू नेताम उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गानगर लिगियाडीह।
02. विकास पाण्डेय पिता विनय पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा।
03. सुमित उर्फ सेट्टी पाण्डेय पिता भोला प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी संतोषी मंदिर के पास चिंगराजपारा