: लड़की पर ब्लेड मारने की घटना में मिली पुलिस को सफलता ।
Fri, Nov 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सीएसईबी क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पीड़िता घटना दिनांक 12.11.2024 को सुबह 09:30 बजे अपने घर से पम्पहाउस कोरबा स्थित स्कुल जाने निकली थी। जिसपर पम्पहाउस मैदान पानी टंकी के पास एक सफेद स्कुटी में सवार दो अज्ञात युवकों ने ब्लेड मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया था। मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 696 / 2024 धारा 109 (1) बी. एन. एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री यु.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक प्रमोद डनसेना, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण
प्रसाद खूंटे एवं प्रभारी सायबर सेल कोरबा उप निरीक्षक अजय सोनवानी व टीम कोरबा को त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।घटनास्थल का मुआयना कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था। इस दौरान पीड़िता द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष कराये गये अंतर्गत धारा 183 बी. एन. एस. एस. के तहत कथन में मामले के आरोपियों का खुलासा करते हुए दिनांक घटना समय को उसके रिस्तेदार आरोपीगण मोहनीश केंवट पिता देवानन्द केंवट उम्र 26 वर्ष सा0 पीपरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी जिला कोरबा एवं आकाश राठौर पिता दीपक कुमार
राठौर उम्र 24 वर्ष सा० ढोढ़ीपारा चौकी सीएसईबी जिला कोरबा के द्वारा ही पीड़िता के उपर जानलेवा हमला कर ब्लेड मारकर हत्या करने का प्रयास किया जाना बताई है। जिसके आधार पर उपरोक्त आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व आला जरब आदि जप्त किया गया है तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपीगण को दिनांक 13.11.2024 को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे आज दिनांक 14.11.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
: श्री सप्तदेव मंदिर में श्याम जी की बारस धूमधाम से सम्पन्न।
Fri, Nov 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) दिनॉक 13.11.2024 दिन बुधवार को श्री सप्तदेव मंदिर में श्री श्यामजी की कार्तिक मास की बारस (श्री श्याम जन्मोत्सव) धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दोपहर 3.00 बजे से रात्रि 7.00 बजे तक श्री श्यामजी का अखण्ड ज्योतपाठ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्री श्याम भक्त मंदिर में उपस्थित थे। विदित हो कि इस दिन मंदिर में श्री श्याम जी के अलौकिक श्रृंगार किया जाता है जिनके अलाैिकक दर्शन आज के दिन ही होते है एवं इस दिन खाटू श्याम में श्री श्याम जी के दर्शन हेतु देश विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्वालूगण आते है।
श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ हेतु श्री सप्तदेव मंदिर में समता ऊचानिया एंड पार्टी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था जिनके द्वारा बहुत ही संुदर अखण्ड ज्योतपाठ एवं मनमोहक भजन की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने अत्यंत ही अनुशासन के साथ एक लय एवं एक राग में अखण्ड ज्योत पाठ कर कार्यक्रम की सुंदरता को बढा दिया इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये कम है । कार्यक्रम के अंत में मंदिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक मोदी का श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने एवं महिला मंडल की सदस्याओं ने उनको छ.ग. अग्रवाल संगठन (सम्मेलन) के प्रदेश चेयरमेन बनने पर बधाई दी एवं उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया तत्पश्चात महाआरती की गई, 56 भोग एवं भण्डारा किया गया जिसमें सैंकडो लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।अशोक मोदी ने श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा के वर्तमान अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्षद मनीष अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, कैलाश मोदी, कैलाश अग्रवाल, महावीर केडिया एवं महिला मंडल के सदस्यों सरला मिततल, विद्या अग्रावल, प्रेमा अग्रवाल, सखी मंडल की कांता देवी अग्रवाल के साथ साथ ब्राहमण समाज के संरक्षक ललित शर्मा, लायंस क्लब के अशोक अग्रवचाल, अ,िखल भारतीय विधार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री, विस्तारक सहित कार्यक्रम में उपस्थित समस्त भक्तजनों का हृदय से कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं उनका अभिनंदन किये किये जाने पर अपना आभार व्यक्त किया।
: एनटीपीसी कोरबा ने श्रम और औद्योगिक कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन ।
Fri, Nov 15, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) एनटीपीसी कोरबा ने 14 से 15 नवम्बर 2024 तक श्रम और औद्योगिक कानूनों पर एक समग्र प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को औद्योगिक क्षेत्र में कानूनी ढांचे के बारे में ज्ञान बढ़ाना था।इस कार्यशाला में जमशेदपुर स्थित XLRI के प्रसिद्ध प्राध्यापक, प्रोफेसर पी के पदही और प्रोफेसर तनमय पट्नायक ने मार्गदर्शन किया।
यह प्रशिक्षण कार्यशाला तीन चरणों में आयोजित की गई, जिसमें पहले दो सत्र एनटीपीसी कोरबा के कर्मचारियों के लिए थे, और तीसरा सत्र विशेष रूप से एसएमसी (साइट मैनेजमेंट कमिटी) सदस्यों के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यशाला में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और श्रम कानूनों में हो रहे बदलावों और उनके कार्यस्थल पर प्रभावों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।प्रोफेसर पी के पाढ़ी और प्रोफेसर तनमय पट्नायक ने कर्मचारियों के अधिकार, कार्यस्थल सुरक्षा नियम, विवाद समाधान प्रक्रिया, और औद्योगिक कानूनों में ताजे बदलावों जैसे विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए। कार्यशाला का उद्घाटन एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख, श्री राजीव खन्ना ने किया, जिन्होंने प्राध्यापकों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रेरणादायक संबोधन दिया। श्री खन्ना ने कहा:
"श्रम और औद्योगिक कानूनों का ज्ञान हर संगठन के लिए आवश्यक है ताकि वे कानूनी अनुपालन सुनिश्चित कर सकें, कर्मचारियों की भलाई को बढ़ावा दे सकें और एक समान और पारस्परिक सम्मान का वातावरण बना सकें।
एनटीपीसी कोरबा में हम अपनी टीम को इन कानूनी पहलुओं को प्रभावी ढंग से समझने और उनका पालन करने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो अंततः हमारी उत्पादकता और कार्य संस्कृति को बढ़ाएगा।"यह कार्यशाला अत्यधिक संवादात्मक थी, जिसमें केस स्टडीज़, वास्तविक जीवन के उदाहरण और चर्चा की गई, ताकि कर्मचारियों को इन कानूनों को समझने में गहरी मदद मिल सके।प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से कार्यशाला में भाग लिया और कार्यस्थल पर अनुपालन और विवाद समाधान के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं की पहचान की।यह पहल एनटीपीसी कोरबा की कर्मचारी विकास, कानूनी जागरूकता और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।यह कंपनी की व्यापक कोशिशों का हिस्सा है ताकि एक ऐसा कार्यस्थल सुनिश्चित किया जा सके जो समानता, ईमानदारी और निष्पक्षता के सिद्धांतों का पालन करता हो।