कोरबा : स्थानीय प्रतिभाओं के साथ बालको लिख रहा है आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की इबारत।
Tue, Jan 20, 2026
बालकोनगर( न्यूज उड़ान )आज के समय में बेहतर करियर के लिए युवाओं को अक्सर अपने परिवार, गाँव-शहर और जड़ों से दूर जाना पड़ता है।
करियर के अवसर और अपनों के साथ रहने के बीच चयन करना आज के युवाओं के लिए एक आम दुविधा बन गया है।
छत्तीसगढ़ की एकमात्र एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी बालको इस धारणा को बदलते हुए राज्य में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
इससे स्थानीय प्रतिभाओं को बिना अपने राज्य से बाहर गए, अपने घर के पास रहते हुए आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
बालको ने विस्तार परियोजना, आधुनिक तकनीक और कौशल विकास में लगातार निवेश किया है।
इससे इंजीनियरिंग, प्रचालन, रखरखाव, सुरक्षा, प्रशासन, सामुदायिक विकास और अन्य क्षेत्रों में अच्छे रोजगार के अवसर बने हैं।
इससे स्थानीय प्रतिभाओं को राज्य से बाहर जाए बिना ही बड़े और वैश्विक स्तर के काम करने का मौका मिल रहा है।
युवाओं के लिए बालको में नौकरी सिर्फ एक रोजगार नहीं, बल्कि परिवार के सपनों की पूर्ति है।
इन्हीं में से एक रायगढ़ के रिशोरा गांव की रहने वाली स्मिता प्रधान, जो बालको में जूनियर एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, वे कहती हैं कि जब मैंने अपने माता-पिता को बताया कि मेरा चयन बालको में हो गया है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके लिए यह सपना सच होने जैसा था कि उनकी बेटी छत्तीसगढ़ में रहकर ही अपना भविष्य बना रही है।
तीन साल के अनुभव को साझा करते हुए स्मिता बताती हैं कि मुझे कभी नहीं लगा कि मेट्रो शहर में काम न करने से मैं कुछ खो रही हूं।
मैं यहां लगातार सीखते हुए आगे बढ़ रही हूं, इसके लिए मैं कंपनी की बेहद आभारी हूं।
इसी तरह रायगढ़ की मिथिला प्रधान, जो पॉटलाइन में जूनियर एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं।
वे बताती हैं कि रसायन विज्ञान में मास्टर्स करते समय मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इतना आधुनिक और औद्योगिक वातावरण मिलेगा।
यहाँ हर दिन कुछ नया सीखने को मिलता है, जो मेरे भविष्य को आकार दे रहा है।
साथ ही अपने जड़ों से जुड़े रहते हुए आगे बढ़ना मेरे लिए बेहद संतोषजनक है।
फाउंड्री में शिफ्ट इंचार्ज देवाशीष पटेल के लिए बालको का माहौल उनके कॉलेज के दिनों की याद दिलाता है।
वे कहते हैं कि यहां सीखने का तरीका बहुत सहयोगात्मक और व्यावहारिक है।
काम के बाद टाउनशिप के खुले और हरित वातावरण में समय बिताना उन्हें सुकून देता है।
बालको अस्पताल के बारे में वे बताते हैं कि मेरे माता-पिता को नियमित स्वास्थ्य सुविधा मिलती है, इससे मुझे बहुत मानसिक शांति मिलती है।
बेक ओवन में कार्यरत पीजीटी मनीष कुमार पटेल बताते हैं कि बालको छत्तीसगढ़ के कॉलेजों से युवाओं को अवसर देता आ रहा है। वे कहते हैं कि जो अवसर पहले दूर लगते थे, वे आज हमारे अपने राज्य में ही मिल रहे हैं।
हाल ही में शादी के बाद मनीष कहते हैं कि बालको ने संयंत्र के वातावरण को लेकर मेरी सोच बदल दी है।
यहां हरा-भरा परिसर, परिवार के लिए आवास और अच्छा कार्य-जीवन संतुलन मिलता है।
आज जब जूनियर मुझसे सलाह लेते हैं, तो मैं गर्व से अपने काम और संगठन दोनों के बारे में बताता हूं।
ऐसे समय में जब अवसर अक्सर दूरी की मांग करते हैं, बालको एक स्थायी और समावेशी विकल्प प्रस्तुत करती है, ऐसी प्रगति, जो अपनी जड़ों में पनपती है और समुदाय को भीतर से सशक्त बनाती है।
बालको के 70 प्रतिशत से अधिक प्रत्यक्ष कर्मचारी और 80 प्रतिशत से ज्यादा अप्रत्यक्ष कर्मचारी छत्तीसगढ़ से ही हैं।
कंपनी स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का मंच देती है।
शॉपफ्लोर से लेकर तकनीकी, सुपरवाइजरी और प्रबंधन स्तर तक, बालको योग्यता और क्षमता के अनुसार अवसर प्रदान करता है।
इस तरह बालको न सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान दे रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी साकार कर रहा है।
यही कारण है कि बालको आज भारत की एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद एल्यूमिनियम कंपनी के रूप में पहचानी जाती है।
कोरबा : गढ़ कलेवा चौपाटी केवल व्यापार नही, रोजगार का केंद्र है- महापौर श्रीमति संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेंद्र देवांगन जी
Tue, Jan 20, 2026
कोरबा (न्यूज उड़ान) गढ़ कलेवा चौपाटी, कोरबा में गढ़ कलेवा चौपाटी व्यापारी परिवार संघ द्वारा नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं पदाधिकारियों के सम्मान समारोह का भव्य, गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कोरबा नगर की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि जिला महामंत्री एवं नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन संघ के संरक्षक के रूप में विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के व्यापारियों की सुविधाएं एवं मूलभूत आवश्यकताओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है।
उन्होंने चौपाटी परिसर का निरीक्षण कर व्यापारी संघ द्वारा बताई गई समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री एवं नगर निगम पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि गढ़ कलेवा चौपाटी केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
उन्होंने संघ के संरक्षक के नाते व्यापारियों को आश्वस्त किया कि चौपाटी की सभी मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगे और नगर निगम व प्रशासन के माध्यम से आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा।
समारोह के दौरान संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा समाज एवं व्यापारिक हितों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा के साथ सम्मानित किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग को सुदृढ़ करना, संगठन को मजबूत बनाना और सामाजिक एकता को और अधिक सशक्त करना रहा।
कार्यक्रम में राज्य सचिव भारत स्काउट एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जितेंद्र कुमार साहू, संघ अध्यक्ष रवि वर्मा, सह-संरक्षक शैलेश सिंह सोमवंशी, प्रमुख सलाहकार संजय नरडे, उपाध्यक्ष इरफान खान, सचिव वासु, सह-सचिव रथराम राठौर, कोषाध्यक्ष भागवत साहू, सह-कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल एवं देव जी, भाजयुमो नेता संजय मानिकपुरी, मंडल कार्यकारिणी समिति सदस्य नरेंद्र गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु, जनप्रतिनिधि एवं नागरिकजन उपस्थित रहे।
समारोह में गढ़ कलेवा चौपाटी के व्यापारी बंधुओं द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।