जम्मू/राजौरी : रातों-रात हाथों हाथ शुरू हुआ काम इसे बोलते हैं लीडर, लोगों ने कहा राजेश बिट्टू शाह हमारा लीडर ।
Vivek Sahu
Sun, Oct 26, 2025
जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान
जिला राजौरी के अंतर्गत सिटी में मिलिट्री इंजीनियर सर्विस (एमईएस) की पेयजल सप्लाई पाइप सड़क के बीचों बीच पिछले एक सप्ताह से फटी हुई थी जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था सड़क बर्बाद हो रही थी।
प्रशासन और संबंधित नेता लोग इसे नजर अंदाज कर रहे थे जिससे समस्या दिन व दिन बड़ रही थी।
व्यापार मंडल के राजौरी अध्यक्ष राजेश गुप्ता उर्फ बिट्टू शाह (कांग्रेस लीडर) ने दौरे के दौरान देखा कि सड़क के बीचों बीच पाइप लाइन फटी होने के कारण हजारों लीटर गैलन पानी सड़क पर बर्बाद में बह रहा है जिसके चलते सड़क मार्ग में बड़े-बड़े खड़े बन गए हैं सड़क बर्बाद हो रही है और वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्होंने उचित कदम उठाते हुए संबंधित विभाग को फोन किया और रातों रात समस्या हल करने का निर्देश दिया।

समस्या का समाधान शुरू, लोगों ने कहा इसे कहते हैं लीडर। लोगों ने कहा कि जिला राजौरी व सिटी में झाड़ू पोछा करने वाले लीडर तो बहुत से मिल जाएंगे, लेकिन हकीकत में कार्य (आवाम का नेता) पब्लिक का लीडर वो होता है जो लोगों की समस्याओं के प्रति खरा उतरे।
व्यापार मंडल राजौरी अध्यक्ष राजेश गुप्ता (उर्फ बिट्टू शाह) ने कहा कि मैंने दौरे के दौरान देखा कि सिटी के अंतर्गत माल मंडी राजौरी में पाइपलाइन फटी होने के कारण जहां सड़क बर्बाद हो रही थी वहां राहगीरों व वाहन चालकों को पिछले काफी दिनों से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
ऐसा सुना है पीएचई अधिकारी राजौरी से बात की लेकिन उन्होंने कहा कि यह लाइन एमईएस आर्मी की है।
मैंने मिलिट्री इंजीनियर सर्विस के अधिकारी को इस संबंध मे संबंधित परेशानी के संबंध में बताया और उन्होंने चंद ही घंटे में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
और फिर रात को काम शुरू कर दिया मैंने इस संबंध में दिन को ही पुलिस की उच्च अधिकारी को फोन कर पुलिस कर्मियों को भी सड़क मार्ग पर तैनात करने का आदेश दिया, ताकि रात के समय सड़क पर कार्य चलते समय सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों व कार्य करने वाले कर्मियों को कोई दिक्कत पेश न आए।
राजेश बिट्टू शाह ने कहा कि हम चाहते हैं की छोटी सी छोटी परेशानियों को नजर अंदाज न करते हुए राजौरी को सुरक्षित व साफ सुथरा करने में योगदान हमेशा बना रहे यही हमारी सेवा है।
समय रहते काम शुरू न करवाते तो आने वाले समय में बड़े-बड़े पानी से भरे गड्ढे किसी दुर्घटना का कारण बन सकते थे। दुर्घटना के उपरांत अफसोस करते तो क्या फायदा। इसलिए समय रहते ही समस्या का समाधान हो उसी में हम सब की भलाई है।
रिपोर्ट .....अनिल भारद्वाज
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन