Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

: छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की लहर लेकर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दाखिल

छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की लहर लेकर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा कोरबा लोकसभा क्षेत्र में दाखिल हो चुकी है। लैंगा में यात्रा के पहुंचते ही यहां मौजूद अतुल जनसैलाब ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा धरमलाल कौशिक, उत्तरप्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू और बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंह देव कर रहे परिवर्तन यात्रा की अगुआई कर रहे हैं।   इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, नगर निगम कोरबा के नेताप्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल व भाजपा नेता समेत बड़ी संख्या में जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज कराते हुए दिग्गजों का स्वागत-अभिनंदन किया। यात्रा के कोरबा में प्रवेश करते ही जमकर आतिशबाजी हुई। पारंपरिक लोकनृत्य के माध्यम से यात्रा का सत्कार किया गया। परिवर्तन की उम्मीद संजोकर रखी पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पुष्पवर्षा कर परिवर्तन यात्रा का अभिवादन किया। गुरुवार को शाम 5 बजे होटल महाराजा टीपीनगर में इस परिवर्तन यात्रा के उद्देश्यों को लेकर प्रेसवार्ता का भी आयोजन किया गया है, जिसे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा धरमलाल कौशिक, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी अनुराग सिंह देव संबोधित करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन