Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा : पुलिस लाईन में जहां बच्चे खेल रहे थे वहीं छुप कर बैठा था अजगर, अजगर में जहर नहीं होता जकड़ कर करता हैं अपना शिकार।

कोरबा( न्यूज उड़ान) कोरबा जिले के पुलिस लाईन में जब बच्चे खेल रहे थे तभी कुछ लोगों की नजर एक किनारे रखें लकड़ी के ढेर पर पड़ी तो देखा उसके अंदर छुप कर एक 7 फिट का अजगर बैठा था , बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसको जंगल छोड़ना ज्यादा सही लगा उस उद्देश्य से सुरेश कुमार आरक्षक ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम अध्यक्ष जितेंद्र सारथी को दिया गया।

जिसमें थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही गई फिर कुछ देर बाद जितेंद्र सारथी पुलिस लाईन के नए बिल्डिंग पहुंचे फिर पहले बच्चों को उस जगह से दूर किया गया फिर रेस्क्यु ऑपरेशन चालू किया गया फिर बड़ी सावधानी से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यु कर थैले में डाला गया।

जिस वक्त अजगर का रेस्क्यु किया जा रहा था तो सभी अपने बालकनी से रेस्क्यु ऑपरेशन को बड़ी उत्सुकता से देख रहे थे, फिर अजगर को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में पुनः छोड़ा गया।

जितेंद्र सारथी ने बताया कोरबा जिले के बालकों, दर्री, एनटीपीसी, छुरी, कटघोरा, कुसमुंडा, गेवरा – दीपका, हरदी बाज़ार, बाकी मोगरा, उर्गा, भैंसमां, करतला, रामपुर, पासरखेत, कुदमुरा, लेमरू तक पहुंच कर बेहद प्रयास कर जीवों को बचाने में हमारी टीम लगातार मेहनत कर रही हैं, पर साथ ही आम लोगों को ये भी समझना हैं रेस्क्यु टीम बहुत व्यस्त रहती हैं तो थोड़ा इंतजार करें और बिना ज़हर वाले सांपों को खुद भी भगाने की कोशिश करें पर जहरीले सांपों में तत्काल रेस्क्यु टीम को सूचना दे।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम कोरबा

हेल्प लाइन नंबर

8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन