Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : बालको जोनांतर्गत वार्डो को मिली 02 करोड़ 17 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात।

बालको जोनांतर्गत वार्डो को मिली 02 करोड़ 17 लाख रूपये के विकास कार्यो की सौगात।

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण ।

नवनिर्मित सामुदायिक भवन हुआ लोकार्पित, वहीं सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था कार्य सहित आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्यो का किया गया भूमिपूजन।

कोरबा( न्यूज उड़ान) -निगम के बालको जोनांतर्गत वार्ड क्र. 47 एवं 39 को आज 02 करोड़ 17 लाख रूपय ेके विकास कार्यो की सौगात मिली, जिसमें नवनिर्मित सामुदायिक भवन के लोकार्पण, विभिन्न वार्डो के 08 स्थानों पर आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण सहित सड़क, नाली व पाईप लाईन विस्तार के नवीन कार्य शामिल हैं।

प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इन विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

उन्होने पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य करते हुए समयसीमा में कार्य को पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 47 शिवनगर बिरसामुन्डा मोहल्ला में 25 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है।

जिसका लोकार्पण आज प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके करकमलों से किया गया।

इसी प्रकार निगम द्वारा वार्ड क्र. 47 अंतर्गत शिवनगर बिरसामुन्डा बस्ती में 30 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी.नाली एवं सी.सी. रोड का निर्माण, बालको जोन के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 01 करोड़ 04 लाख रूपये की लागत से 08 नग आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण, वार्ड क्र. 39 अंतर्गत रिंग रोड से रोहित घर तक एवं रिंकी घर से विबल साहू घर तक 41 लाख 66 हजार रूपये की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाईप बिछाने का कार्य एवं वार्ड क्र. 47 अंतर्गत पॉलिटेक्निक कालेज बस्ती 16 लाख 48 हजार रूपये की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाईप बिछाने का कार्य कराया जाना हैं।

आज इन सभी कार्यो का विधिवत भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया।

वार्ड वासियों की मांग अनुसार कार्य हों, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्डवासियों व आमजन की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप वार्डो में विकास कार्य किए जाएं, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, जनता जनार्दन की मांग को पूरा करना, मैं अपना प्रथम कर्तव्य समझता हूॅं।

उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान शिवनगर िबिरसामुन्डा मोहल्ला के नागरिकबंधुओं एवं शिव फाउंडेशन के द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण की मांग मेरे समक्ष रखी गई थी, उनकी मांग का सम्मान करते हुए 25 लाख रूपये की लागत से यह भवन बनाया गया है, आज यह भवन यहॉं की जनता जनार्दन की सेवा के लिए समर्पित किया गया, अब बस्ती के लोगों को अपने विभिन्न आयोजनों, कार्यक्रमों के लिए एक सुविधापूर्ण स्थान उपलब्ध हो चुका है।

मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आशीर्वाद एवं उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं हो रही है, जो भी प्रस्ताव मेरे द्वारा या महापौर के द्वारा उनके समक्ष प्रस्तुत किए जाते हैं, उन पर शीघ्र स्वीकृति मिल रही है, जिसके कारण कोरबा में तेजी से विकास हो रहा है।

उन्हेने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर लोगों के दुख दर्द को दूर किया है, तो वहीं देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में भी ऐतिहासिक रूप से कार्य हो रहे है। उन्होने कहा कि डॉ.रमन सिंह ने अपने 15 वर्ष के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश का ऐतिहासिक रूप से विकास किया, दर्जनों योजनाएं चलाई और अब आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पूरी इच्छाशक्ति व समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर रहे हैं तथा उनके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है।

कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहें हैं, उद्योग मंत्री

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के उद्योग मंत्री तथा कोरबा के माटीपुत्र श्री लखनलाल देवांगन कोरबा के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे हैं, उन्होने कोरबा के विकास के लिए, वार्ड बस्तियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया है, यहॉं के विकास कार्यो हेतु उनके द्वारा लगातार फंड की व्यवस्था की जा रही है, हमारा सौभाग्य है कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव का भी पूरा आशीर्वाद कोरबा के विकास के लिए लगातार प्राप्त हो रहा है।

महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि अपने जिस आशा व विश्वास के साथ मुझे एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन को अपना आशीर्वाद दिया है, आपके उस विश्वास, आपकी उस उम्मीद को कभी खंडित नहीं होने दिया जाएगा तथा हम सदैव आपके सुख-दुख में आपके साथ खडे़ नजर आएंगे, मैं यह विश्वास दिलाती हूॅं।

रविवार को होगा विकास कार्यो का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा रविवार 08 फरवरी को नगर पालिक निगम कोरबा के टी.पी.नगर जोनांतर्गत एवं कोरबा जोनांतर्गत वार्ड क्र 09 में किए जाने वाले पेयजल व्यवस्था से जुड़े साढे़ 87 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया जाएगा, भूमिपूजन का यह कार्यक्रम टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में दोपहर 03 बजे से आयोजित किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, सत्येन्द्र दुबे, वार्ड पार्षद सीमाबाई कंवर व चंदादेवी, पार्षद मुकुंद सिंह कंवर व जनकसिंह राजपूत, मण्डल अध्यक्ष मनोज लहरे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तुलसी ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण सिंह ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष ईश्वर साहू, पूर्व पार्षद हेतराम चन्द्रा, महामंत्री किशोर साहू, भूपेन्द्र साहू, महिला मोर्चा से धनबाई निर्मलकर, अनिल गिरी, ओम यादव, अजय राठौर, मनहरणलाल यादव, सीमा गिरी, किशोर प्रधान, गजेन्द्र मनसर, पुन्यगिरी, कल्याणी श्रीवास, अभय कुर्रे, भरत पाल, सीताराम राठौर, कृष्णा यादव, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह राजपूत, अंजाए अग्रवाल, संतोष चन्द्राकर, शिव फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि यादव, अनिल यादव, डॉ.आर.आर.सिंदे, कल्याणी श्रीवास्तव, निगम के जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अभय मिंज, गौरेलाल चन्द्रा, भुनेश्वर दुबे, चेतन सिंह राठौर, विजय सिंह कंवर, योगेन्द्र राठौर आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन