Saturday 23rd of May 2026

ब्रेकिंग

साहित्य अकादमी में डॉ. ऊषी बाला गुप्ता सम्मानित, डॉ. निशंक व पद्मश्री अशोक चक्रधर ने किया सम्मान

जैव विविधता का संरक्षण हमारे आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी, विश्व जैव विविधता दिवस पर जिले वासियों दी बधाई– जितेंद्र सारथी

निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया औचक निरीक्षण, नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर ।

मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा किया गया शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण।

गैर संचारी रोगों पर विभिन्न समाज प्रमुखो का उन्मुखीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न।

कोरबा : निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया औचक निरीक्षण, नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया विशेष जोर ।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 नर्सरी पारा कोहाडिया में चल रहे नाली निर्माण कार्य का आज निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा कार्य की प्रगति का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य पूर्णतः गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी जल निकासी की समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता है और यह नाली निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आमजन को बड़ी राहत प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी निर्माण कार्य को लेकर संतोष व्यक्त किया एवं वार्ड में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर कृष्ण द्विवेदी, श्याम श्रीवास , सोमनाथ , डॉ. श्री मधुकर , अजय , भोजराज यादव , घनेश्वर राठौर एवं गुड्डू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि

“अपना वार्ड — सुंदर, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वार्ड”

के संकल्प के साथ क्षेत्र में विकास एवं जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे और वार्ड को आदर्श वार्ड बनाने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन