पुंछ/राजौरी : सीएचसी मेंढर में नशा मुक्त भारत अभियान पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।
Vivek Sahu
Sun, Mar 8, 2026
पुंछ/राजौरी /न्यूज उड़ान
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेंढर के कॉन्फ्रेंस हाल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना था।
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पुंछ डा. परवेज अहमद खान के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन डा. फमीदा बांडे (मेडिकल ऑफिसर एटीएफ) और मिस सायमा (काउंसलर एटीएफ) ने किया जो पुंछ जिले की प्रशिक्षक हैं।
कार्यक्रम में करीब 30 लोगों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, शिक्षक और स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के सदस्य शामिल थे। इस दौरान प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्य, रणनीति और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि नशे की लत के मामलों की समय पर पहचान करना, समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों की भागीदारी बढ़ाना बहुत जरूरी है, ताकि नशे की समस्या पर प्रभावी तरीके से रोक लगाई जा सके। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन