जम्मू/राजौरी : राजौरी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बाइक की भिड़त में बाइक सवार की मौत , दो घायल
Vivek Sahu
Thu, Oct 9, 2025
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान
राजौरी जिले के खयोहरा में एक सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय इंतखाब निवासी राजौरी की दुखद मौत हो गई।
वह किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे खेल मैदान के पास तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।
सभी घायलों को पास के सरकारी जिला अस्पताल संबंधित जीएमसी राजौरी पहुंचाया गया, लेकिन मिस्टर इंतखाब लोन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से पूरे शहर में शोक की लहर है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के लिए बड़ा सवाल बनकर सामने आ रही हैं।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्थानीय लोग भी सन्न रह गए। आनन-फानन में उन्हें पास के जिला संबंधित जीएमसी अस्पताल राजौरी ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही इंतिखाब पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शफी निवासी राजौरी ने दम तोड़ दिया था।
हादसे की खबर सुनते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। दो अन्य बाइक सवार घायल अनवर अली पुत्र नूर मोहम्मद सेम स्मित राजौरी और सुहेल पुत्र सबर हुसैन निवासी राजौरी घायल हो गए, घायलों का उपचार जिला अस्पताल जीएमसी में चल रहा है।
लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं प्रशासन और ट्रैफिक विभाग के लिए बड़ा सवाल बनकर सामने आ रही हैं।
बता दें कि मृतक लोन जम्मू-कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ( पीडीपी) के सीनियर लीडर ताहिर लोन के भाई हैं जो बेहद हसमुख थे।
रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन