Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

कोरबा : रोटरी दिव्य ज्योति छात्रावास में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

कोरबा (न्यूज उड़ान) रोटरी दिव्य ज्योति छात्रावास में आज देश का 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर ध्वजारोहण रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी एवं इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष नीतू अरोरा द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। ओर साथ ही रोटरी चौक में भी ध्वजारोहण किया गया

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिन्हें छात्रावास के दिव्यांग बच्चों ने अत्यंत मनोभावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत कर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा।

इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डीपीएस स्कूल के प्राचार्य बी. एन. सिंह उपस्थित रहे। साथ ही डीपीएस के वर्ष 2001 बैच के छात्र-छात्राएं भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में रोटरी क्लब कोरबा एवं इनरव्हील क्लब के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के संदेश और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन