Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : कोरबा पुलिस एवं CISF द्वारा संयुक्त फायर एंड सेफ्टी ड्रिल का सफल आयोजन। सिद्धार्थ तिवारी (अधिक्षक, जिला कोरबा) के मार्ग

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला पुलिस बल, कोरबा एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के संयुक्त तत्वावधान में आज पुलिस लाइन कोरबा में एक फायर एंड सेफ्टी ड्रिल का आयोजन किया गया।

यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

इस ड्रिल में जिला पुलिस बल एवं CISF के अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया तथा आगजनी एवं अन्य आपदा परिदृश्यों से निपटने के लिए समन्वय, बचाव एवं सुरक्षा कार्यों का अभ्यास किया। पूरे आयोजन का संचालन सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया, जिससे बलों की तैयारी और उनकी आपसी तालमेल की उत्कृष्टता सामने आई।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमान सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में संपूर्ण अभ्यास का निष्पादन हुआ। उन्होंने बलों की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि,

“इस प्रकार की संयुक्त ड्रिल न केवल सुरक्षा बलों की क्षमता को बढ़ाती है, बल्कि आम नागरिकों में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संचार करती है।”

इस आयोजन से यह संदेश भी गया कि जिला प्रशासन एवं सुरक्षा बल किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से सक्षम एवं सजग हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन