कोरबा : न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में वार्षिक खेलकूद (THE MAVERICKS) का सफल आयोजन।
Vivek Sahu
Fri, Dec 19, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा में वार्षिक खेलकूद 2025-26 के द्वितीय चरण का सफल आयोजन।
सीनियर वर्ग (कक्षा VI से XII) के विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल।
न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के द्वितीय चरण का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह चरण विद्यालय के सीनियर वर्ग (कक्षा VI से XII) के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नितीश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमति प्रेमलता यादव, वनमंडलाधिकारी कोरबा रहे।
उन्होंने ध्वजारोहण कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एवं खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया जिसने दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया।

मुख्य अतिथि नितीश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आत्मसंयम जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।
उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
श्रीमति प्रेमलता यादव ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के चेयरमेन किशोर कुमार साहू ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से विद्यार्थी जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं।
विद्यालय के डायरेक्टर दिलीप कुमार साहू ने कहा कि खेल बच्चों को टीम वर्क, धैर्य और आत्मविश्वास सिखाते हैं, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक होते हैं।
विद्यालय के प्राचार्य डी. एस. राव ने बताया कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया गया ताकि सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सके।
उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी।
उपप्राचार्या श्रीमती कीर्ति हेरिट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर प्रधान पाठक जगजीत सिंह भट्टी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे दौड़, रिले रेस, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, टीम गेम्स सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ सहभागिता की, विद्यालय परिसर खेल उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल द्वारा आयोजित यह वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन