कोरबा : न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल में MERAKI' वार्षिकोत्सव 2025 का सफल समापन।
Vivek Sahu
Wed, Dec 24, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल, कोरबा में Meraki Junior के सफल वार्षिक दिवस समारोह के उपरांत Meraki Senior का वार्षिक दिवस समारोह दिनांक 23/12/2025 को अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं रचनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मीर अली मीर (सैयद अयूब अली मीर), जिन्हें छत्तीसगढ़ का रसखान कहा जाता है, रायपुर के एक जाने-माने कवि और गीतकार हैं और छत्तीसगढ़ी साहित्य में एक प्रमुख हस्ती हैं के आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ।

Meraki Senior के विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य प्रस्तुति, संगीत, कविता पाठ तथा विचारोत्तेजक मंचन के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रस्तुतियों में सामाजिक जागरूकता, नैतिक मूल्य, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कीर्ति हर्रिट ने अपने संबोधन में कहा कि Meraki Junior और Meraki Senior दोनों ही मंच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Meraki Senior का यह आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सोच व्यक्त करने, रचनात्मकता को निखारने और नेतृत्व गुणों को विकसित करने का सशक्त अवसर प्रदान करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना की और न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल द्वारा दी जा रही गुणवत्तापूर्ण एवं मूल्य-आधारित शिक्षा की प्रशंसा की।

Meraki Senior का वार्षिक दिवस समारोह न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव रहा, बल्कि यह विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव बनकर विद्यालय की प्रगतिशील शिक्षा-दृष्टि को उजागर करता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन