जम्मू/राजौरी : राजौरी में एएनएमटी स्कूल के छात्रों का जोरदार प्रदर्शन। - छात्रावास, स्टाफ व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर सड़क जाम
Vivek Sahu
Sat, Feb 14, 2026
जम्मू/राजौरी / न्यूज उड़ान
राजौरी स्थित एएनएमटी स्कूल के नर्सिंग स्ट्रीम के छात्रों ने शुक्रवार को अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर राजौरी नगर के अंतर्गत जवाहर नगर मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध कर जोरदार प्रदर्शन किया।
छात्रों ने कहा कि छात्रावास सुविधा की कमी, स्टाफ की भारी कमी, पीने के साफ पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर राजौरी–बुद्धल–कालाकोट मार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
करीब काफी समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
छात्रों का कहना था कि नर्सिंग जैसे महत्वपूर्ण कोर्स में पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है।
दूर-दराज के इलाकों से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास न होने के कारण उन्हें किराए के कमरों में रहना पड़ता है, जहां न तो सुरक्षा है और न ही उचित सुविधाएं।
इसके अलावा स्टाफ की कमी के चलते पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस थाना राजौरी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थाना प्रभारी हिलाल अजर ने छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया।
थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों को उच्च अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा और समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस के आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त किया, जिसके बाद सड़क मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
वहीं, छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे भविष्य में और भी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन, विशेषकर डीसी राजौरी और स्वास्थ्य विभाग की होगी।
रिपोर्ट.... अनिल भारद्वाज
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन