Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

कोरबा : वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम की उपेक्षा और अपमान दुर्भाग्यपूर्ण।

कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं कद्दावर भाजपा नेता ननकी राम कंवर की उपेक्षा एवं उनको नजरबंद किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है।

ननकीराम कंवर कोरबा में भाजपा के लिए भीष्म पितामह की भूमिका में है ।

पूर्व गृहमंत्री का इस प्रकार उपेक्षा किया जाना और उनको अपमानित करना संगठन की बहुत बड़ी कमजोरी है।

भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि ननकी राम कंवर ने जिस प्रकार कांग्रेस के घोटाले को उजागर किया उससे भाजपा के पक्ष में पूरे छत्तीसगढ़ में माहौल बना और भाजपा आज सत्तासीन है।

भाजपा को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ननकीराम को महत्वहीन करना कोरबा जिले में छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को लूप लाइन में भेजने की साजिश का हिस्सा है।

कांग्रेस की सरकार ने अधिकारियों को आंख मूंदकर संरक्षण दिया था जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई।

कोरबा जिले में एक साजिश के तहत छत्तीसगढ़िया नेताओं को चुन-चुनकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लखन देवांगन का इस्तीफा मांगा जा रहा था, मनोज शर्मा को पद से हटा दिया गया, विकास महतो का विरोध किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आरक्षित नहीं होता तो उसमें भी किसी पूंजीपति को बैठा दिया गया होता।

बिना जनाधार वाले भाजपा नेता आज सत्ता की मलाई खा रहे हैं जबकि सत्ता के लिए संघर्ष करने वाले भाजपा के जमीनी नेता आज उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को समझना होगा कि वरिष्ठ और जमीनी नेताओ की उपेक्षा और अपमान से भाजपा को भारी नुक़सान उठाना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़िया नेताओं के खिलाफ साजिश और उनको महत्वहीन करने की कोशिश पर आम जनता के मन में गहरा आक्रोश भर रहा है।

भाजपा सरकार और शीर्ष नेतृत्व को ननकीराम कंवर का सम्मान करना चाहिए तथा कोरबा के विकास में जमीन से जुड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बातों को प्रमुखता देना चाहिए।

नूतनसिंह ठाकुर

सभापति, नगर पालिक निगम कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन