Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

कोरबा : स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में कैडेवरिक ओथ समारोह संपन्न।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में आज प्रथम वर्ष एम.बी.बी.एस. के विद्यार्थियों के लिए कैडेवरिक ओथ समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शरीर दाताओं के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना तथा विद्यार्थियों में चिकित्सा शिक्षा के प्रति आदर, नैतिकता और पेशेवर जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एनाटॉमी विभागाध्यक्ष द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा में कैडेवरिक अध्ययन के महत्व से अवगत कराया और शरीर दाताओं एवं उनके परिजनों के प्रति विनम्र कृतज्ञता व्यक्त की।

डीन डॉ. कमल किशोर सहारे ने विद्यार्थियों को चिकित्सा के प्रारंभिक चरण में ही मानवीय संवेदना, सम्मान और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को कैडेवरिक शपथ दिलाई।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता कंवर, डॉ. अविनाश थवाईत, डॉ. अनिल अग्रवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन