Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोरबा : बांधाखार में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी पटाई कार्य में लगे जेसीबी व टीपर वाहन की हुई जब्ती।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

जिला प्रशासन द्वारा रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा पर रोक लगाने हेतु गम्भीरता से कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में एसडीएम पाली श्री रोहित सिंह के दिशा निर्देश पर नायब तहसीलदार पाली श्री सुजीत कुमार पाटले एवं राजस्व निरीक्षक पोड़ी व हल्का पटवारी के द्वारा ग्राम पोड़ी में अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना पाली को सुपुर्द किया गया है।

इसी प्रकार अनुविभाग पाली के हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम बांधाखार में बिना अनुमति अवैध रूप से शासकीय भूमि पर मिट्टी पटाई कार्य में लगे जेसीबी एवं टीपर वाहन को राजस्व टीम द्वारा जब्त कर हरदीबाजार थाना में सुपुर्द किया गया है।

एसडीएम पाली ने कहा कि अनुविभाग में शासकीय भूमि पर किसी भी तरह की अवैध कब्जा एवं रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध खनन व परिवहन पर गम्भीरता से कार्यवाही की जाएगी।

आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन