Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

कोरबा : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय के 11 जनवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी श्री तिवारी ने आश्रम परिसर का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम समय पर पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर कटघोरा श्री ओंकार यादव, ईई पीडब्ल्यूडी श्री जी आर जांगड़े, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित प्रशासनिक, निगम एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन