Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

कोरबा : सरपंच की दबंगई बनी मौत का कारण’ पोस्टमार्टम में देरी पर बुजुर्ग को दीवार से पटका, अस्पताल कर्मी की जान गई।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सिहाली) में सोमवार सुबह उस वक्त भारी बवाल हो गया।

जब इलाज के दौरान एक बुजुर्ग मर्चुरी कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।

आरोप है कि बेंदरकोना के सरपंच जयवीर सिंह ठाकुर ने मामूली बात पर कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की थी।

कर्मचारी की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल स्टाफ और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पोस्टमार्टम रूम पर ताला लगाकर काम बंद कर दिया है।

विवाद की वजह: सिर्फ 15 मिनट का इंतजार

घटनाक्रम के अनुसार, पिछले दिनों बेंदरकोना निवासी लाल सिंह मंझवार का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था।

मर्चुरी में तैनात बुजुर्ग कर्मचारी बालकृष्ण चनईया उस समय दूसरे शव को शिफ्ट करने में व्यस्त थे।

उन्होंने सरपंच जयवीर सिंह और परिजनों को केवल 15-20 मिनट इंतजार करने को कहा।

दीवार पर पटका सिर, ICU में थे भर्ती

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इंतजार की बात सुनते ही सरपंच आगबबूला हो गया और उसने बालकृष्ण को गालियां देनी शुरू कर दीं।

विवाद इतना बढ़ा कि सरपंच ने बुजुर्ग कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की और उनका सिर जोर से दीवार पर पटक दिया।

गंभीर चोट आने के कारण बालकृष्ण को तत्काल आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया, जहाँ सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

अस्पताल में प्रदर्शन: “जब तक गिरफ्तारी नहीं, तब तक काम नहीं”।

कर्मचारी की मौत के बाद अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ और नर्सिंग स्टाफ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

PM रूम में ताला: प्रदर्शनकारियों ने पोस्टमार्टम रूम के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया है, जिससे अन्य शवों का पोस्टमार्टम रुक गया है।

परिजनों की मांग: मृतक के परिजनों ने आरोपी सरपंच की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

पुलिस बल तैनात: तनाव को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम अस्पताल में तैनात है और समझाइश देने की कोशिश कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन