Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

जम्मू/राजौरी : एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी की 16.73 लाख रु. की संपत्ति कुर्क, राजौरी पुलिस की कार्यवाही।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

जम्मू संभाग के आधीन जिले की राजौरी पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68(एफ) के तहत फरार आरोपी की 16,73,431 रुपये मूल्य की संपत्ति को कुर्क किया है जो अवैध रूप से बनी हुई थी।

कुर्क की गई संपत्ति एक मंजिला आवासीय मकान है, जो जबलिपोरा, तहसील बिजबेहड़ा, जिला अनंतनाग (कश्मीर) में स्थित है। यह संपत्ति हुमैरा अख्तर, पत्नी मशूक अहमद मलिक, के नाम दर्ज है।

उक्त आरोपी एफआईआर नंबर 15/2025 में बैकवर्ड लिंक के रूप में संलिप्त है, जो एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 8/20/25/29 तथा बीएनएस की धारा 111 के तहत दर्ज है।

इस मामले में माननीय सत्र न्यायालय, राजौरी ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 335 के तहत गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।

गौरतलब है कि इसी मामले में इससे पहले 30 सितंबर 2025 को एक अन्य आरोपी अनवर हुसैन पुत्र अमीन शाह, निवासी कोटधारा, राजौरी, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, की 19 लाख रुपये मूल्य की आवासीय संपत्ति भी कुर्क की गई थी।

यह मामला 3 किलो 640 ग्राम चरस की बरामदगी से संबंधित है, जिसमें दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया था।

जबकि एक अतिरिक्त आरोपी को बाद में फॉरवर्ड लिंक के रूप में गिरफ्तार किया गया।

राजौरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों के साथ-साथ उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को भी निशाना बनाती रहेगी।

रिपोर्ट ....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन