Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा : जिले में 3 अरब 33 करोड़ राम नाम लेखन महायज्ञ का संकल्प। सम्पूर्ण भारत में पहली बार कोरबा से वृहद आयोजन की पहल।

कोरबा( न्यूज उड़ान) 26 अक्टूबर रविवार को राम नाम लेखन महायज्ञ समिति की प्रथम विशाल बैठक सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी में सम्पन्न हुई। इस बैठक में 368 राम भक्तों की उपस्थिति रही।

बालको के राम भक्तों की संगीत टोली ने अपने भजनों से भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। मेदनी मिश्रा के आनन्ददायी राम नाम ध्यान ने शक्ति का संचार किया।

योगेश जैन ने बैठक की भूमिका प्रस्तुत की। तत्पश्चात बैठक के आयोजक डा. विशाल उपाध्याय ने समिति के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल तथा संयोजक योगेश जैन के नाम की घोषणा की जिसकी राम भक्तों ने तालियां बजाकर हर्षोल्लास किया।

नगर संघचालक तथा श्री रामजन्म भूमि निधि संग्रह समिति के अध्यक्ष अशोक तिवारी ने राम नाम लेखन का महत्व बताया।

योगेश जैन के आग्रह पर समिति के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल ने भावयुक्त उद्बोधन दिया। सह विभाग संघचालक किशोर बुटोलिया ने इस महायज्ञ की विस्तृत भूमिका रखी।

तय किये गए कार्यक्रम :- नवंबर माह में गृह सम्पर्क के समय इस कार्य हेतु अक्षत के साथ महायज्ञ का निमंत्रण देना।

1 दिसंबर से 17 दिसंबर तक राम नाम लेखन पुस्तिका भक्तों को देना।

18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती से राम नाम लेखन प्रारम्भ करना।

24 दिसंबर तक राम नाम लेखन करना।

18 दिसंबर से नित्य राम नाम संकीर्तन के साथ बस्ती, ग्रामों में प्रभात अथवा संध्या फेरी निकालना।

25 दिसंबर को बस्ती, ग्रामों में सभी पुस्तिका एक स्थान पर एकत्रित कर धार्मिक आयोजन करना।

सभी घरों से चावल दाल सामग्री एकत्र कर उसी सामग्री से राम खिचड़ी बनाकर प्रसाद वितरण करना।

26 दिसंबर को ग्रामों की पुस्तिका मण्डल केन्द्र में एकत्रित कर धार्मिक आयोजन करना।

28 दिसंबर को सभी मण्डल केन्द्र तथा नगर की बस्तियों से राम नाम पुस्तिका कोरबा लाना।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा :-

अन्त में अध्यक्ष की अनुमति से सचिव योगेश जैन ने कोरबा उप नगरों के संयोजक तथा जिला कार्यकारिणी की प्रथम घोषणा की।

राम नाम लेखन महायज्ञ समिति जिला कोरबा

मार्गदर्शक मण्डल

सन्त रघुनाथ जी छुरी

साध्वी गुरु मां केंदई

सत्येन्द्र नाथ दुबे

किशोर बुटोलिया

डाक्टर विशाल उपाध्याय

अशोक तिवारी

जिला अध्यक्ष – राम सिंह अग्रवाल

जिला संयोजक – योगेश जैन

सह संयोजक – देवेन्द्र द्विवेदी, टेकचंद अग्रवाल, अजय कंवर, किताब सिंह, विरेन्द्र मरकाम

प्रचार प्रमुख – आशीष गोयल

कोषाध्यक्ष – के एम बाबु

सदस्य- कमलेश मिश्रा, सुमीत सिंह पाली, प्रमोद अग्रवाल बांकीमोगरा, घासीदास उपनगर प्रमुख राकेश मिश्रा

भगतसिंह उपनगर प्रमुख हरिकेत गुप्ता

शिवाजी उपनगर प्रमुख रमेश शर्मा

केशव उपनगर प्रमुख रमेश कश्यप

विवेकानंद उपनगर प्रमुख डी वेंकट राव।

योगेश जैन ने बताया कि बहुत जल्द ही जिले की टीम एवं विकासखंड की टीम बनाकर एवं हर कार्यकर्ता से सिर्फ़ 10 परिवार से संपर्क करने का अनुरोध कर कोरबा यह ऐतिहासिक कार्य करने जा रहा है।

कम से कम 1 लाख परिवार से 3 पत्रिका भरने का लक्ष्य लेकर हम 3 अरब 33 करोड़ राम नाम लिखने में जरूर सफल होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन