Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

कोरबा : बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा सांप का रेस्क्यु, 11 घंटे से दहशत में था पूरा परिवार, कोठी में रखे धान के बोरे के बीच छुप

कोरबा (न्यूज उड़ान ) बाकी मोंगरा क्षेत्र में पटेल परिवार पिछले 11 घंटे से घर में घुसे सांप से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया जिसमें परिवार सफल नहीं हुआ फिर 112 की मदद ली गई तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था ।

तब तक रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से काप गए फिर आखिरकार आधी रात 10.30 बजे जितेंद्र सारथी को सूचना दिया गया।

जिस पर कुछ घंटे में पहुंचने की बात कहीं फिर कोरबा से बाकी मोंगरा पहुंचे फिर जिस जगह कोबरा बैठा हुआ था वहां पड़े समान को हटाया गया।

घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी।

जितेंद्र सारथी ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला।

रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि

“हम जीवन भर रेस्क्यु टीम और जितेंद्र सारथी को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”

इस सफल रेस्क्यु से एक बार फिर यह साबित हुआ कि प्रशिक्षित वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम की भूमिका ऐसे हालात में कितनी महत्वपूर्ण होती है फिर कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया साथ ही जितेंद्र सारथी ने सभी लोगों से अपील किया हैं।

"सांप घर में दिखने पर डरे नहीं, बल्कि हिम्मत से काम ले" और रेस्क्यु टीम के हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन