Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

रायगढ़ : नागरिक सुरक्षा में जनसहभागिता : हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने पुलिस के साथ मिलकर खरसिया स्टेशन चौक में लगाया हाई-टेक

नागरिक सुरक्षा में जनसहभागिता : हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने पुलिस के साथ मिलकर खरसिया स्टेशन चौक में लगाया हाई-टेक कैमरा।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के पहल पर हमेशा की तरह आगे आई हेल्पिंग हैंड्स की टिम।

नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की - मनोज गोयल।

रायगढ़( न्यूज उड़ान ) रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर जिले में नागरिक सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार जनसहभागिता को प्रोत्साहित कर रही है।

इसी पहल के तहत नागरिकों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

इस अभियान में अब सामाजिक संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में अग्रणी सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन ने रायगढ़ पुलिस के साथ मिलकर नागरिक सुरक्षा की इस मुहिम में भागीदारी निभाते हुए सराहनीय पहल की है।

संस्थान द्वारा आज खरसिया स्टेशन चौक में डुअल हाई-टेक कैमरा लगाया गया, जिसका शुभारंभ एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा, रतन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, निलेश अग्रवाल,हनुमान अग्रवाल ,साहिल शर्मा और राकेश केशरवाणी उपस्थित रहे।

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा यह कैमरा नगर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगाया गया है।

संस्था का उद्देश्य है कि आगे भी पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर नगर के अन्य प्रमुख स्थानों पर हाई-टेक कैमरे लगाए जाएं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

संस्था के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल ने कहा कि पूरे नगर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस के साथ साथ जन जागरूकता के सहयोग से नगरवासियों की भी है और हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन समाजसेवा मानवसेवा में हमेशा तत्पर है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल जी की यह पहल बहुत ही सराहनीय है साथ ही खरसिया के एसडीओपी प्रभात पटेल जी के मार्गदर्शन में खरसिया अंचल में अच्छी पुलिसिंग हो रही है।

वही एसडीओपी प्रभात पटेल ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में जनहित के कार्य में हेल्पिंग हैंड्स हमेशा अग्रणी रहता है हम उनका आभार व्यक्त करते है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन