Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही । जिला मेडिकल अस्पताल के कर्मचारी के साथ मा

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा गंभीर अपराध के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 279/2026 धारा 296, 115(2), 132, 121(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –

दिनांक 30.03.2026 को जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में पोस्टमार्टम कक्ष में ड्यूटी के दौरान प्रार्थी/पीड़ित के साथ आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की गई।

आरोपी द्वारा पीड़ित का कॉलर पकड़कर दीवार में पटक देने से उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घायल को उपचार हेतु जिला मेडिकल अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दिनांक 06.04.2026 को उसकी मृत्यु हो गई।

मर्ग कायम कर जांच में लिया गया तथा चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण सिर में लगी चोट एवं पुरानी चोट से उत्पन्न जटिलताओं को बताया गया।

विवेचना के दौरान साक्षी पाए जाने पर प्रकरण में धारा 105 बीएनएस जोड़ा गया।

आरोपी का नाम व पता –

जयवीर सिंह तंवर उर्फ राजेश, पिता श्री हीरा सिंह तंवर, उम्र 31 वर्ष, निवासी पटेलपारा, ग्राम बेंदरकोना, वार्ड क्रमांक 12, पोस्ट गोढ़ी, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन