Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोरबा : थाना बालको क्षेत्र में डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश। कोरबा पुलिस की तकनीकी व मैदानी जांच से अब तक कुल

कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के कुशल निर्देशन में थाना बालको क्षेत्र में हुई संदिग्ध घटना को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

पुलिस की 05 विशेष टीमों में कुल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी, साइबर सेल टीम के साथ मिलकर

✔️ घटना स्थल निरीक्षण

✔️ CCTV विश्लेषण

✔️ संदिग्ध वाहनों की पहचान

✔️ मैदानी रैकी एवं सूचना संकलन

जैसे विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।

घटना का विवरण

दिनांक 06.11.2025 एवं 11.11.2025 को ग्राम तरईडाँड़ निवासी शत्रुघन दास के घर पर डकैती की संगठित योजना बनाई गई।

मुख्य आरोपी चन्दकांत डिसेना सहित अन्य आरोपियों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति जानकर घटना की रैकी की।

दिनांक 06.11.2025 को ग्रामीणों की सतर्कता एवं पुलिस गश्त होने से आरोपी लौट गए, लेकिन पुनः 11.11.2025 को घटना को अंजाम दिया गया।

साहेब दास एवं नरसिंह दास ने पीड़ित परिवार की जानकारी आरोपियों को उपलब्ध कराई थी।

पूर्व में गिरफ्तार 19 आरोपियों से हुई महत्वपूर्ण जप्ती

✔️ 2 नग स्कॉर्पियो वाहन

✔️ 1 नग बोलेरो वाहन

✔️ 1 नग XUV-700 वाहन

✔️ तलवार, कुल्हाड़ी एवं टंगिया

✔️ अन्य आपत्तिजनक सामान

🔵 दिनांक 21.11.2025 को गिरफ्तार हुए नए 3 आरोपी

आरोपीगण का नाम पता

01 लक्ष्मी नारायण श्याम दुकालू राम श्याम 36 वर्ष बसहा चार भाड़ा, थाना सीपत

02 विनोद कुमार सलाम शिवचरण सिंह सलाम 45 वर्ष करताल भद्रपारा, थाना पाली, जिला कोरबा (हाल–गोदाम के पीछे, थाना पाली)

03 अक्षय कुमार पावले (अक्कू पावले) स्व. चरण सिंह पावले 23 वर्ष सुतार दिग्रापाड़ा, थाना कटघोरा, जिला कोरबा

इन तीनों आरोपियों से की गई जप्ती

लूट की गई नगदी रकम –

कुल ₹ 1070 (1, 2, 5, 10 एवं 20 ₹ के सिक्के)

📌 बरामद हथियार –

✔️ 02 नग तलवार

📌 घटना में प्रयुक्त वाहन –

पिकअप वाहन क्रमांक – CG 10 BS 4686

(जिसे पृथक जप्त किया गया है)

जप्ती का अब तक का कुल विवरण

✔️ कुल 05 नग चार पहिया वाहन जप्त

✔️ अब तक गिरफ्तार 22 आरोपियों से कुल ₹ 66,000 नकद बरामद

✔️ पुलिस अब तक कुल लगभग ₹ 45 लाख की संपत्ति जप्त कर चुकी है

✔ पुलिस जांच में प्रमुख तथ्य

➤ साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण

➤ गाँव की रैकी की पुष्टि

➤ संदिग्ध वाहनों के मूवमेंट की पुष्टि

➤ मुख्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट

➤ गुप्त मुखबिर से अहम जानकारी प्राप्त

➤ जप्त हथियारों से घटनास्थल की पुष्टि

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि —

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की सूचना तत्काल थाना बालको या डायल – 112 में दें।

आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

🚓 अब तक कुल 22 आरोपी गिरफ्तार, आगे और गिरफ्तारी संभव…

पुलिस टीम अभी भी गाँव में नज़र बनाकर रखे हुए है।

अपराध विवरण

थाना बालको अपराध क्रमांक – 707/2025

धारा – 310(2), 310(4), 61 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन