Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सुशासन तिहार 2026 के तहत चुइया में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित’।

महिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक। राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक ने ली रेंज

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के समर्थन में आगे आया Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala Korba, 15 मई से शुरू हों

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही जारी।

बालको के ‘क्वालिटी संकल्प’ के एक साल पूरे, गुणवत्ता उत्पादन हुआ उत्कृष्ट।

कोरबा : खुशियों का पासवर्ड कार्यक्रम का 18 मई से शुभारम्भ, नशा मुक्ति अभियान रथ भी पहुंचेगा कोरबा।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में त्रिदिवसीय प्रेरणादायी कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” का शुभारम्भ 18 मई को शाम 6 बजे टीपी नगर स्थित राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम में होगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,सांसद चरणदास ज्योत्सना महंत,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं महापौर संजू देवी राजपूत द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुंबई के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, कॉर्पोरेट ट्रेनर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब होंगे, जो जीवन प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच पर मार्गदर्शन देंगे।

आयोजन के पूर्व 17 मई को इसी स्थल पर “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट जगत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, आईडीए एसोसिएशन, मीडिया प्रभाग एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के लिए रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरीश दुहन शामिल होंगे।

19 मई के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वहीं 20 मई के कार्यक्रम के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय एवं डीएफओ प्रेमलता यादव विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

यह जानकारी तिलक भवन प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी, ब्रह्माकुमारी स्मृति बुधिया एवं रोटरी क्लब कोरबा के अध्यक्ष रोटेरियन नितिन चतुर्वेदी ने दी।

नशा मुक्त भारत अभियान रथ बनेगा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण “नशा मुक्त भारत अभियान रथ” रहेगा, जो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संयुक्त अभियान “मिशन स्पंदन” के तहत कोरबा पहुंचेगा।

यह अभियान 2 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में हुए एमओयू के बाद देशभर में संचालित किया जा रहा है।

राजस्थान के आबू पर्वत स्थित अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय से आने वाले इस विशेष रथ का उद्घाटन 18 मई को किया जाएगा।

रथ में ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति, चित्र प्रदर्शनी एवं कुंभकर्ण मॉडल के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

अभियान के तहत शिक्षा, जागरूकता एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से नशे के दुरुपयोग को रोकने, युवाओं को जागरूक करने, स्कूल-कॉलेजों में नशामुक्त परिसर विकसित करने तथा योग-ध्यान के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया जाएगा।

यह रथ कोरबा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी भ्रमण करेगा।

विभिन्न संस्थानों में भी होंगे विशेष सत्र

डॉ. सचिन परब द्वारा 18 से 20 मई तक प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक अंबेडकर ऑडिटोरियम में त्रिदिवसीय शिविर आयोजित किया जाएगा।

संस्था की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी ने जिलेवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर मानसिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण का लाभ लेने की अपील की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन