Sunday 14th of June 2026

ब्रेकिंग

12 साल बेमिसाल' अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम।

कोरबा में 14 जून को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

एनटीपीसी कोरबा की बालिका सशक्तिकरण अभियान 2026 पहल के तहत बालिकाएं प्रतिष्ठित खेल हस्तियों से मिलीं।

रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत। खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व 3 ट्

कोरबा : निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने दिनेश राज को दिया समर्थन, बोले- 'क्लब हित में सबसे योग्य'।

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा प्रेस क्लब की कार्यकारिणी 2026-28 के चुनाव आज संपन्न होंगे।

निवर्तमान सचिव नागेन्द्र श्रीवास ने सचिव पद के लिए पूर्व सचिव दिनेश राज को अपना समर्थन दिया है।

श्रीवास ने एक विनम्र अपील जारी कर कहा कि वर्ष 2022-24 में दिनेश राज के आग्रह पर ही क्लब के सदस्यों ने उन्हें भारी मतों से सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।

अपने 2 साल के कार्यकाल में उन्होंने दिनेश राज के मार्गदर्शन में क्लब और पत्रकारों के सम्मान के लिए कार्य किया।

गलत का विरोध और सही का साथ उनकी प्राथमिकता रही।

नागेन्द्र श्रीवास ने कहा कि क्लब के सम्मान और पत्रकार हित को आगे बढ़ाने के लिए इस बार सचिव पद के लिए उनके मित्र दिनेश राज मैदान में हैं।

उन्होंने सभी सदस्यों से स्नेह और आशीर्वाद देकर दिनेश राज को विजयी बनाने का निवेदन किया।

श्रीवास ने विश्वास जताया कि दिनेश राज अगले 2 वर्ष सराहनीय कार्य करते हुए कोरबा प्रेस क्लब के साथ वरिष्ठजनों, साथी पत्रकारों और कनिष्ठ सदस्यों की मान-प्रतिष्ठा बढ़ाएंगे।

उन्होंने आश्वस्त किया कि दिनेश राज के कार्यकाल में उनका भरपूर सहयोग रहेगा।

ओ जिम्मेदारी पर खरे उतरेंगे। उनके हर कार्य में मेरा साथ रहेगा।"_

"2 साल आपने साथ दिया, अब बारी मेरी है"

आज 2026-28 के लिए सचिव पद पर दिनेश राज जी को आपका आशीर्वाद चाहिए।

मेरा वादा है - वे क्लब का मान बढ़ाएंगे, मेरा सहयोग उनके साथ रहेगा।

एक बार फिर, दिनेश राज को विजयी बनाएं

विनीत: नागेन्द्र श्रीवास

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन