Tuesday 28th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : मातृशक्ति की संगठित पहल: भव्य कलश यात्रा एवं दिव्य श्री हनुमंत कथा आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न ।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) (छत्तीसगढ़)। ग्राम ढप-ढप, बांकीमोगरा, कटघोरा मार्ग स्थित

बाबा बागेश्वर धाम सरकार जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा का आयोजन होना है।

आगामी धार्मिक आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु मातृशक्ति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आगामी कलश यात्रा 27 मार्च तथा 28 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाली दिव्य श्री हनुमंत कथा के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में यात्रा की रूपरेखा, मार्ग निर्धारण, समय-सारिणी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।

उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन एवं व्यवस्थापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक, भव्य एवं अनुशासित रूप से सम्पन्न कराने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया जी सहित शीला सिंह, वैशाली दीदी, कविता सोनी, मोनिका अग्रवाल, मनीषा गोयल, अनुभा, ऊषा पांडेय एवं अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाने के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 28 मार्च से 1 अप्रैल तक दिव्य हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी के आगमन से क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होने की संभावना है।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर धर्ममय वातावरण का लाभ लेने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने जयकारों के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का संदेश दिया।

आयोजक परिवार: अपना घर सेवा आश्रम, कोरबा

9827952504, 7354479283

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन