Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

कोरबा : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया।

“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया।

कोरबा( न्यूज उड़ान )माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 08 मार्च 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ०ग०) श्री संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में महिला अधिकार जागरूकता कार्यकम व गहिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस विशेष अवसर में अतिथि के रूप में माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा श्रीमति मधु तिवारी, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा गणेश कुलदीप, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा नूतन सिंह ठाकुर तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा मंचस्थ रहे तथा जिला कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण जिला अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्तागण, शासकीय अभिभाषक, ए.डी.पी.ओ. कोरबा एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ०ग०) के द्वारा महिलाओं को सम्बोधित करते हुए सनातन परंपरा से ही कन्या, नारी मातृ शक्ति के रूप में पहले से पूजनीय थी।

नारी को पुजनीय का एक मात्र करण यह नहीं है कि वह पुजनीय है, बचपन से लेकर युवावस्था से वृद्धावस्था तक सारी जिम्मेदारी नारी की ही रहती है।

पूरे जीवन संघर्ष करती है, नारी जीवन संघर्ष की कहानी है। नारी शक्ति का योगदान न हो तो समाज की स्थापना ही संभव नहीं है।

नारी को एक ही दिन सम्मान न देकर पूरे 365 दिन सम्मान देना चाहिए।

यदि पुरुषो एवं महिलाओ के कार्यों की तुलना करे तो महिलायें 1-2 प्रतिशत अधिक आगे निकलेंगे।

हमारे बेटी, मां, बहन है, उनका पारिवारिक ताना बाना है। वो महिला शक्ति से ही है। जिला स्थापना के सभी महिलाऐं अपनी कुशलता से काम कर रहे है।

अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा।

गणेश कुलदीप , सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा नूतन सिंह ठाकुर तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के द्वारा भी महिलाओं के सम्मान में अपने विशेष विचारों को साझा किया गया।

‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर श्री जयदीप गर्ग मान. विशेष न्यायाधीश एस.टी.एस.सी. (एट्रोसिटी) कोरबा, श्रीमती गरिमा शर्मा, मान. प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा (छ०ग०), डॉ. ममता भोजवानी, मान. द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्री सुनिल कुमार नन्दे, मान. तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, श्री अविनाश तिवारी, श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, मान. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.), श्री शीलू सिंह, मान. द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, कु. मयूरा गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजि० कोरबा, श्री लोकेश पटले, मान. न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु, डॉली ध्रुव, मान. न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी कोरबा, श्रीमती सोनी तिवारी, मान. न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी कोरबा, कु, रन्जु वैष्णव, मान. न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. कुमुदनी गर्ग, मान. न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी कोरबा, सचिव जिला विधिक

सेवा प्राधिकरण कोरबा, श्री सिद्धार्थ आनंद सोनी, मान, न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. शोआ मंसूर, मान. न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी पाली, श्री हेमंत राज ध्रुव एवं छ०ग० राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता श्री अशोक तिवारी उपस्थित रहे, लीगल एड डिफेंस कौंसिल कोरबा के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिला न्यायाधीशगण, महिला अधिवक्तागण एवं महिला कर्मचारीगण को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन